सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण बचत केंद्र से एक करोड़ से अधिक के गबन के आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 12:44 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के मसोली में संचालित बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति के ग्रामीण बचत केंद्र से एक करोड़ 27 लाख, 70 हजार के गबन के आरोप में पुलिस को दो आरोपितों को धर दबोचा है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी को सहायक विकास अधिकारी पोखरी राजन कुमार ने थाना पोखरी को एक एक लिखित तहरीर दी थी। इसमें सेवानिवृत्त सचिव मोहनलाल एवं आंकिक अमित सिंह नेगी पर 76 लाख 48 हजार 559 के गबन और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था। इस तहरीर के साथ अपर जिला सहकारी अधिकारी सतबीर सिंह पंवार और कपिल कुमार की अध्यक्षता में की गई विभागीय जांच रिपोर्ट को भी साक्ष्य के रूप में पेश किया गया था।  इसके आधार पर थाना पोखरी में मामला पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि यह गबन साधन सहकारी समिति मसोली में वर्ष 2017 से वर्ष 2023 के मध्य किया की गई थी। मामले की गंभीरता पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी की अध्यक्षता में विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि जांच में ग्रामीण बचत केंद्र मसोली के कुल 962 खातों में से 162 खातों में फर्जी निकासी, जाली दस्तावेज एवं हस्ताक्षर के माध्यम से धनराशि निकालने के प्रमाण मिले है। पुलिस टीम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर 110 खाताधारकों के बयान विशेष कैंप लगाकर उनके गांवों में दर्ज किए गए। इनमें से अधिकांश ने बताया कि उन्होंने न तो किसी निकासी फॉर्म पर हस्ताक्षर किए थे और न ही उन्हें किसी निकासी की जानकारी थी। जांच में कई फॉर्मों पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर कई खातों में पाए गए पाए गए। इससे प्रमाणित हुआ  कि आरोपितों ने कई ग्रामीणों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की। उन्होंने बताया कि वित्तीय रिकॉर्ड के मिलान में पाया गया कि लेखा सहायक अमित सिंह नेगी एक करोड़ 15 लाख 20 हजार खातों से निकाले गए जबकि कोई भी राशि बैंक में जमा नहीं की गई तथा पूर्व सचिव मोहनलाल ने 12 लाख 50 हजार की राशि निकाली गई, जो उनकी अधिकृत सीमा से बाहर थी। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहकारी समिति के अन्य अधिकारियों, सदस्यों और लेखाकारों की भूमिका की भी विवेचना की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.