मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में THDC की सुरंग में हादसा: दो लोको ट्रेनों की टक्क, 60 घायल, काम ठप

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2025 5:02 अपराह्न
गोपेश्वर (चमोली) : उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही टीएचडीसी की 444 मेगावाट विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। सुरंग के अंदर मजदूरों और सामग्री को ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे करीब 60 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ, जब एक ट्रेन मजदूरों को लेकर बाहर जा रही थी और दूसरी सामग्री ढोकर अंदर आ रही थी। सुरंग की एकल पटरी पर दोनों ट्रेनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दो कोच पटरी से उतर गए। उस समय सुरंग में 109 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे। अफरा-तफरी के बीच सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन 60 लोगों को चोटें आईं। इनमें से 42 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है, जबकि 17 को पीपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि 4-5 की स्थिति गंभीर है।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया, “हादसे की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खामी या सिग्नलिंग में चूक का संकेत मिल रहा है। जांच समिति गठित की जा रही है।” पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि राहत कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं।

यह परियोजना अलकनंदा नदी पर हेलंग और पीपलकोटी के बीच बन रही है, जो चार टरबाइनों से 111 मेगावाट बिजली उत्पादन करेगी। सुरंग का करीब 7 किलोमीटर हिस्सा पूरा हो चुका है। टीएचडीसी के अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण काम प्रभावित हुआ है, लेकिन सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

हादसे ने एक बार फिर जलविद्युत परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरण और बेहतर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और जांच के आदेश दिए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.