सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक निजी चैनल पर सुबोध उनियाल द्वारा दिए गए बयान पर आप ने जताया विरोध।

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2021 3:55 अपराह्न

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी ने राष्टीय चैनल की डिबेट में कृषि मंत्री और सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल द्वारा फ्री की सुविधाओं को जनता के लिए हरामखोरी बताने पर विरोध जताते हुए भगत सिंह चौक पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने बताया कि एक टीवी चैनल की डिबेट में सुबोध उनियाल का बयान प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। हम सुबोध उनियाल के बयान की निंदा करते है । सुबोध उनियाल विधायक ही नही बल्कि सरकार के शासकीय प्रवक्ता भी हैं इसलिए उनका ये बयान बीजेपी का बयान है।बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है । इनके विधायक , मंत्री स्वयं फ्री का लाभ लेते है ।पर जब यही सुविधाएं जनता को मिलती है तो इनको साँप सूंघ जाता है । दोनों प्रमुख पार्टियो ने जनता का दोहन करने का काम किया है। ऐसे नेताओं को जनता चुनाव में सबक सिखाने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि बीजेपी के नेता अपना खोता जनाधार देखकर बौखला गए है इसलिए अन्तर्गल बयानबाजी कर रहे है। 60 पार का नारा देने वाली बीजेपी अपने विधायको को नही संभाल पा रही है। अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं पर जनता विश्वास व्यक्त कर रही है।चंडीगढ़ में मिली हार को इनके नेता पचा नही पा रहे है । इसलिए ऐसी ओछी बयानबाजी कर रहे है। अरविंद केजरीवाल की चार प्रमुख घोषणाओं और उनको मिलता आपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अरविंद केजरीवाल की रैलयो में उमड़ रही है। वही बीजेपी के राष्टीय नेताओ को भीड़ इक्कठी करने के लिए अपने नेताओं को टारगेट देने के लिए पसीने छूट रहे है। कृषि मंत्री अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताना छोड़कर आम आदमी पार्टी की घोषणाओं पर चर्चा कर रहे है । उनका ये बयान दर्शाता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
इस अवसर पर हेमा भण्डारी, अनिल सती, तनुज शर्मा संगठन मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जून सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, जिला उपाद्यक्ष प्रवीण कुमार, विधानसभा युवा मोर्चा किरण कुमार दुबे, भरत कुमार, राकेश यादव , गीता देवी, एहतेशाम जैदी,शाहीन अशरफ,संजय वालीयान, विशाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रानीपुर गगन वर्मा, सर्किल इंचार्ज मयंक गुप्ता ,,शिवम गुप्ता, राजू पंजाबी,युवा मोर्चा उपाद्यक्ष नरेंद्र कोरी, रवि कुमार, कामल चोपड़ा, गुलशन कुमार, सोनू सुबोध सिंह, तेजस्वी, दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष पूर्वांचल प्रकोष्ठ, रेखा कोरी, सोनिया कामरा मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.