शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून तथा ग्राम्य शिक्षण पर्यावरण संस्था डुमक द्वारा आयोजित हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2023 2:56 पूर्वाह्न

गोपेश्वर(चमोली)। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून तथा ग्राम्य शिक्षण पर्यावरण संस्था डुमक द्वारा आयोजित 3 दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने जनपद के विभिन्न गांव से एकत्रित हुए उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहभागिता के जरिए ही हम अपनी जीविका को व्यवसाय में बदलकर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उरगम गांव में एकत्रित हुए उद्यमियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अपने परंपरागत व्यवसाय को विज्ञान एवं तकनीकी के जरिए ही हम आगे ले जा सकते हैं।

कार्यशाला में जय नंदा उत्थान समिति के सचिव प्रकाश रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं उद्यमिता को अलग नहीं किया जा सकता है। बेहतर भविष्य के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण में ही उद्यमिता को खोजना होगा। ग्राम्य शिक्षण पर्यावरण संस्था के सचिव जीत सिंह ने बताया कि दुनिया सतत विकास के लिए पर्यावरण जन्य उद्योग धंधों का विकास करने के लिए आगे बढ़ रही है ऐसे में हम जैसे उद्यमियों की बड़ी भूमिका है। ऐसे उद्यम न सिर्फ हाथी विकास में कारगर है बल्कि क्लाइमेट चेंज की दौर में मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने मे मददगार है। हिमाद समिति के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने उद्यमिता के प्रबंधन में पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए उद्यमियों से अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण ही आजीविका की सतत को सुनिश्चित करेगा।

ग्राम्य संस्था की अध्यक्ष प्रभा रावत ने उद्यमियों को विज्ञान एवं तकनीकी का प्रयोग कर उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पोल्ट्री उद्यमी वीरेंद्र सिंह रावत ने व्यवसाय में नवीनता एवं रचनात्मकता लाने पर जोर दिया। इस अवसर पर चमोली जनपद की विभिन्न सामाजिक संगठनों वरिष्ठ समाजसेवी कार्यकर्ता बहादुर सिंह रावत को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रधान अनूप नेगी, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, लीला देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी, माहेश्वरी देवी, काजल रावत, दिनेश्वरी, रघुवीर सिंह सहित 40 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड द्वारा शिल्पा भट्ट को उत्कृष्ट उद्यमिता के लिए “नारी सम्मान” से किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.