शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण गोपेश्वर-चमोली  की समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2022 6:25 अपराह्न

 

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण गोपेश्वर-चमोली  की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें वर्तमान समय तक भवन निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति तथा अवशेष आवेदनों, अवैध निर्माण और मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत संचालित विकास कार्यो की गहनता से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र अन्तर्गत प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृति किए बिना कोई भी निर्माण कार्य नही होना चाहिए। व्यापार मंडल एवं आम जनता से नियमित बैठक करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। इस हेतु समय समय पर क्षेत्र भ्रमण कर अवैध निर्माण कार्यो को चिन्हित करें। प्राधिकरण में जो भी आवेदन प्राप्त होते है, उन्हें निर्धारित समय में निस्तारित करें।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आवास विभाग से संबधित घोषणाओं के तहत आदिबद्री, लोहाजंग, गौचर, भराडीसैंण एवं जोशीमठ में मल्टी लेवर पार्किंग निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान ऑनलाइन एप्रूबल सिस्टम के तहत प्राप्त शुल्क विवरण के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण की धनराशि से जनता के हित में नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न अवस्थापना सुधार, सौन्दर्यीकरण आदि के प्रस्ताव तैयार करें। कहा कि नगरीय क्षेत्रों में हाई मास्क लाईट लगाने, पुस्तकालय, पार्किंग निर्माण, सौन्दर्यीकरण, शवदाहगृह निर्माण आदि विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम संतोष पाण्डे, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रवीन्द्र ज्वांठा, अधिशासी अभियंता अला दिया, उत्तराखंड पेयजल संशाधन विकास निगम एवं एनएचआईडीसीएल के अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.