गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम पीएल शाह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 1, 2023 6:46 अपराह्न
 
हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध  एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह ने राजनैतिक दलों को जानकारी देते हुये बताया कि 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचक नामावलियों का  विगत दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को आलेख्य का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने इस सम्बन्ध में आगे जानकारी देते हुये  बैठक में अवगत कराया कि जनपद के 1713 मतदेय स्थलों पर बी.एल.ओ तैनात हैं एवं 181 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये हैं तथा आगामी 09 दिसम्बर 2023 तक बी. एल.ओं द्वारा मतदेय स्थलों पर दावे/आपत्तिया प्रपत्र 6,7,8 आदि प्राप्त किये जायेंगे।
एडीएम पीएल शाह ने बैठक में राजनैतिक दलों को यह भी जानकारी दी कि  आयोग के निर्देशानुसार आगामी 4 नवम्बर 2023 से 5 नवम्बर 2023 तथा 25 नवम्बर 2023 से 26 नवम्बर 2023 तक विशेष तिथि मे बी.एल.ओ के साथ राजनैतिक दलों के  प्रतिनिधि बी. एल.ए दावे /आपत्तियां प्रपत्र 6,7,8 आदि प्राप्त करेगें । उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं पुनरीक्षण के दृष्टिगत जनपद की 11 विधान सभाओं के 1713 मतदेय स्थलों पर बी.एल.ए तैनात कर बी. एल. ए की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय हरिद्वार को उपलब्ध  कराने का अनुरोध किया।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि  आलेख्य प्रकाशन पर जनपद की 11 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 1434102 है।  उन्होंने यह भी बताया कि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता एवं जिन अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची मे अकिंत नही हैं वे प्रपत्र 6 भरकर, मतदाता की मृत्यु / शादी होने पर प्रपत्र 7 एवं यदि मतदाता का नाम व पता शुद्व कराना है, तो प्रपत्र 8 भरकर क्षेत्र के बी.एल.ओ के पास आगामी 09 दिसम्बर 2023 तक जमा करा सकते हैं तथा ये सभी प्रकार के प्रपत्र मतदेय स्थल पर तैनात बी.एल.ओ/तहसील कार्यालय/ जिला निर्वाचन कार्यालय हरिद्वार से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार आगामी 5 जनवरी 2024 को निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बसपा अनिल चौधरी, जिला सचिव  कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया(मार्क्स.) आरपी जखमोला, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार
  • पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में गुरुवार को मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर को दिया गया नया स्वरुप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.