मंगलवार, नवम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2026 3:49 अपराह्न
हरिद्वार : आगामी जनगणना की तैयारियों एवं जनगणना संबंधी गतिविधियों के प्रभावी, सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना तहसीलदार रुड़की, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रुड़की, नगर पालिका मंगलौर, पाडली गुर्जर एवं पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के चार्ज अधिकारियों एवं डेटा ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में आगामी जनगणना के अंतर्गत संपादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय समन्वय, कार्मिकों की भूमिका तथा डेटा संकलन एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों को जनगणना कार्यों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना संबंधी दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने, आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में डेटा ऑपरेटरों को डेटा प्रविष्टि में शुद्धता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य संपादित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जनगणना कार्यों के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी जनगणना की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए शासन एवं जनगणना निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना संबंधी समस्त गतिविधियां सुचारु, पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराई जा सकें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं डेटा ऑपरेटर उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • अतिथि सत्कार से पहले स्वच्छता का संकल्प, महिला मंगल दल की अनूठी पहल
  • भराड़ीसैंण से धामी के 13 बड़े ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय
  • गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
  • आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
  • मालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, बोले धस्माना – तकनीक से अनभिज्ञ रहना पड़ेगा भारी
  • पौड़ी गढ़वाल : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ठोस रणनीति बनाए वन विभाग : डॉ. धन सिंह रावत
  • राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित
  • उत्तराखण्ड : NDA परीक्षा में जतिन सिंह भाट ने हासिल की ऑल इंडिया 11वीं रैंक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.