बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सुभाषनगर एवं नवोदयनगर क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति किये जाने को लेकर हुई एक बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2022 3:51 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर एवं नवोदयनगर क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति किये जाने आदि के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिवालिक नगरपालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर एवं नवोदयनगर की पेयजल की समस्या के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति का संचालन समिति द्वारा किया जाता है तथा इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिये जो व्यवस्था चल रही है, वह काफी पुरानी होने की वजह से उसमें सुधार लाने की आवश्यकता है। सुभाषनगर तथा नवोदयनगर में पानी की पाइप लाइनें काफी पुरानी हैं, जिनमें जगह-जगह पानी का रिसाव होते रहता है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रभावित होते हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित समिति के पदाधिकारियों से क्षेत्र में कितने कनेक्शन हैं, उनमें से अवैध कनेक्शन कितने चल रहे हैं, प्रति घर के हिसाब से कितना पानी का बिल प्रतिमाह लिया जाता है, समिति की प्रतिमाह की कितनी आय होती है, कितनी वसूली बाकी है आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि समिति का ऑडिट कराया जाये तथा इसकी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि ऑडिट के दौरान समिति द्वारा कोई भी पैसा खर्च नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऑडिट की रिपोर्ट में जो डिफाल्टर पाये जाते हैं, उनका पानी का कनेक्शन काटने आदि की कार्रवाई की जाये।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समिति के माध्यम से पानी आपूर्ति की जो व्यवस्था इन क्षेत्रों में चल रही है, उसका तीन-चार दिन के भीतर पूरा सर्वे करा ले तथा उसको हैण्डओवर करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर हाल में लोगों को पानी उपलब्ध कराना है इसलिये पानी की आपूर्ति की वर्तमान में जो व्यवस्था चल रही है, उसमें क्या-क्या सुधार किया जा सकता है, कहां मिनी ट्यूबवेल लगाये जा सकते है, कहां पर पाइप लाइन बिछानी अति आवश्यक है आदि के सम्बन्ध में एक योजना तैयार कर लें।  बैठक में नवोदय नगर मुख्य मार्ग का अतिक्रमण हटाने, सामुदायिक केन्द्र नवोदयनगर को पालिका को हस्तांतरण किये जाने, पोस्ट आफिस, बैंक, राशन की दुकान खोलने आदि के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा इस सन्दर्भ में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  इस अवसर पर एसडीएम पूरन सिंह राणा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, नगरपालिका परिषद के अधिकारी एवं पदाधिकारीगण, समिति के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
  • हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
  • महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा
  • कोटद्वार : ऑटो में महिला की सोने की चेन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.