मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान की अध्यक्षता में स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2024 6:15 अपराह्न
हरिद्वार : नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान की अध्यक्षता में कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार में पुलिस विभाग, नगर निगम, पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ देवपुरा चौक से अपर रोड, हर की पैडी, सुभाषघाट, भीमगोड़ा क्षेत्रों से स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत बाजार क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित किये जाने हेतु नगर निगम हरिद्वार एवं पीडब्लूडी हरिद्वार को निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में व्यापार संघ के पदाधिकारियों से अपील की गई कि जिन दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है वह अपना सामान दुकान के अन्दर ही लगाये ताकि सड़क पर आवागमन करने वालों को कठिनाई उत्पन्न न हो। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा इस सम्बन्ध में सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस सम्बन्ध में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह व्यापारियों का सहयोग लेते हुए इस प्रकार के अतिक्रमण को हटवाये। यदि किसी दुकानदार के द्वारा सहयोग नहीं किया जाता है तो उनका सामान दुकान के बाहर से हटवाये जाने की कार्यवाही की जाये, इसके अलावा व्यापारियों द्वारा कतिपय स्थलों पर अतिक्रमण होने की शिकायत की गयी। इस सम्बन्ध में नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों अतिक्रमण के सम्बन्ध में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की जा रही है कि ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त जिनके द्वारा अवैध रूप से रेहडी/ठेली लगाई जा रही है तथा अवैध रूप से बैटरी रिक्शा चलाई जा रही है उनके विरूद्ध नगर निगम, हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में यह भी शिकायत प्राप्त हुई कि कतिपय घाटों पर कतिपय व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से फूल परोसी का कार्य किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में नगर निगम, हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिनके द्वारा अवैध रूप से फूल परोसी का धन्धा किया जा रहा है ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। वेडिंग जोन में जिन दुकानदारों को दुकान आवंटित हुई है, उनके द्वारा दुकानों को बन्द कर अपना सामान दुकानों से बाहर लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वेंडिग जोन में दुकानों के बाहर लगाये गये सामान को दुकान के अन्दर रखवाये जाने की कार्यवाही की जाये।
इस समीक्षा बैठक में तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका, रविन्द्र दयाल सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, स0एस0आई0 कोतवाली नगर, व्यापार मण्डल हरिद्वार के पदाधिकारी राजीव पराशर, संजीव नैय्यर, राजेश, विजय शर्मा, राजन, अमन शर्मा, ऋषभ गोयल, राम अरोड़ा, राजन मेहता एवं अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.