बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित, विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए आवश्यक निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2025 8:30 अपराह्न
  • विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय को दी जाएगी वाशिंग मशीन, आरओ तथा सोलर स्ट्रीट लाइट्स

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से जिलाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय की गतिविधियों का पीपीटी के माध्यम से अवलोकन किया और अभिभावक प्रतिनिधियों से फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने विद्यालय की आय-व्यय विवरण की समीक्षा की तथा प्राचार्य प्रदीप कुमार को विद्यार्थियों के लिए नियमित शैक्षणिक भ्रमण (टूर प्रोग्राम) आयोजित करने और सत्र प्रारंभ में ही वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी कार्यक्रम समयबद्ध रूप से संचालित हो सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सुविधा के लिए आरओ तथा वाशिंग मशीन की मांग को पूरा करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को सामुदायिक गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने और विद्यालय में शीघ्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। खेल मैदान के समतलीकरण एवं बाउंड्री दीवार से बाहर भूस्खलन की समस्या के समाधान हेतु उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग विवेक कुमार को भूगर्भशास्त्री से एस्टीमेट तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही, जिलाधिकारी ने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग कार्यक्रम आयोजित करने के विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा कक्षों, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, बालिका छात्रावास एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया। भोजन कक्ष में भोजन ग्रहण कर उन्होंने गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए सुझाव एवं फीडबैक साझा किए।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा गुणवत्ता तथा सर्वांगीण विकास पर चर्चा एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। बैठक में उपजिलाधिकारी रेखा आर्य, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार के प्राचार्य मंगल सिंह चौहान, अभिभावक प्रतिनिधि, शिक्षक एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.