गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल न कराया जाए उपलब्ध

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 7:32 अपराह्न
  • सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर यह अनिवार्य किया जाए कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल न उपलब्ध कराया जाए – नरेश बंसल
  • शराब पीकर वाहन चलने वाले एवं ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड वाहन चालकों पर सख्ती से की जाए कार्यवाही
  • सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध भी की जाए कड़ी कार्यवाही
  • जनजागरूकता अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए अधिकारी
  • परिवहन विभाग द्वारा तैयार किए गया कैलेंडर का किया गया विमोचन
  • बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ
  • सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्य सभा सासंद का किया स्वागत
हरिद्वार : सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के लिए सांसद राज्य सभा डॉ. नरेश बंसल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में राज्य सभा सासंद ने परिवहन, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए जनपद में संचालित हो रहे सभी पेट्रोल पंपों पर यह अनिवार्य किया जाए कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल उपलब्ध न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओ को कम करने के लिए सभी से नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए एवं सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों को ट्रैफिक कंट्रोल के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए जिससे  कि ओर लोगों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे सके।
उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने  वाले एवं ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें तत्काल दूरस्त किया जाए साथ ही  दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड, क्रॉस बैरियर, रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने के निर्देश दिए एवं प्रेशर हॉर्न वाले के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि स्कूल कॉलेज के समय पर भारी वाहन संचालित न किया जाए। इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए रोड सेफ्टी कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ भी दिलाई गई।
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य सभा सासंद को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया, उन्होंने राज्य सभा सासंद को आश्वस्त किया है कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है, उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनाश्चित कराया जाएगा।
 बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 में 21900 बिना हेलमेट के चलन किए गए, नियमों का पालन न करने वाले 4288 वाहन सीज किए गए, ओवर स्पीड के 9536 वाहन चालकों के चालान किए गए, ओवर लोडिंग के 2317 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा मोबाइल पर बात करने वाले 947 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा शीट बेल्ट न लगाने वाले 5809 वाहन चालकों के चालान किए गए एवं शराब पीकर 56 वाहन चालकों के चालान किए गए ।
बैठक के दौरान वर्ष 2025 में दुर्घटनाओ में घायल हुए व्यक्तियों की सहायता करने वाले 07 वालंटियर को सासंद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर प्रसाहित किया गया।जिसमें नरेश चौधरी, विशाल कुमार, धर्मेंद्र, अंकित, मनोज नौटियाल, मनीष एवं आशु जैन आदि शामिल है तथा इस अवसर पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बैठक के पश्चात सांसद राज्य सभा ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा , जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, विशाल गर्ग, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीके सिंह, अधिशासी, पीडब्लूडी अधि. अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ निखिल शर्मा, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलारिया, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी, अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा, सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

 

1 of 13
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.