शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा – समस्याओं का प्राथमिकता के साथ फास्टट्रैक पर करें निस्तारण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2024 8:58 अपराह्न
देहरादून : मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उद्योग मित्र की समस्याओं सिंगल विंडो की समीक्षा पीएम विश्वकर्म योजना की समीक्षा जनपद स्तरीय जिला नवाचार समिति के गठन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ  फास्टट्रैक पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें तथा जनपद में उद्योगों हेतु सुगम व्यवस्था बनाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में बताई गई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र मोहब्बेवाला में सड़कों पर अतिक्रमण तथा चौराहों पर विक्रम आदि अवैध रूप से पार्क किए जाने की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस विभाग को नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं औद्योगिक क्षेत्र लांघा रोड में सड़क बाउंड्री एवं हाईमास्क लाइट लगाने तथा पानी की निकासी के निस्तारण की मांग पर लोनिवि, नगर पंचायत सेलाकुई को कार्रवाई के निर्देश दिए गए साथ ही महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को कार्यवाही का फालोअप करने को निर्देशित किया।
उद्योग मित्रों ने अपने कामिकों की ईएसआई आदि समस्या बताते हुए कहा कि चिकित्सालयों द्वारा उपचार में सहयोग नही किया जा रहा है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ईएसआई के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अतिक्रमण की शिकायतों पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में सड़कों पर गड्डो की शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण करते हुए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए स्थायी कार्य होने तक सड़कों को मरम्मत कर गड्डे भरवाकर सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सिंगल विंडो की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया की पोर्टल पर व्यवस्थाओं को सुगम बनाएं तथा यदि कहीं समस्या है तो विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय कर उसका निस्तारण कराएं। वहीं पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत आवेदनों का परीक्षण करते हुए समयबद्ध प्रेषित किए जाएं ताकि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्रों को समयबद्ध मिल सके। बैठक में अध्यक्ष उद्योग एसोसिएशन पंकज गुप्ता, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योेग केन्द्र अंजली रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं उद्योग एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.