मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यपाल से मिला कर्नाटक के पत्रकारों का दल, दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर और देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की भी ली जानकारी 

कर्नाटक के 7 पत्रकारों का दल विकसित भारत संकल्प यात्रा और केंद्र सरकार के राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट्स का जायज़ा लेने पहुंचा है देहरादून 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2024 12:37 पूर्वाह्न

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही योजनाएं : राज्यपाल 

देहरादून : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 7 पत्रकारों का एक दल पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के सौजन्य से तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर है। ये दल राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का जायज़ा लेने पहुंचा है। साथ ही राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विकास से जुड़ी मुख्य योजनाओं के बारे में दल को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। 
मंगलवार को पत्रकारों के दल को दिल्ली देहरादून एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर का दौरा करवाया गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने पत्रकारों को ग्रीन कॉरिडोर के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। (एनएचएआई) के प्रतिनिधि श्री रोहित पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉरिडोर का काम युद्धस्तर पर जारी है और इसे आने वाले कुछ महीनों में यातायात के लिए खोले जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफ़र लगभग तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। साथ ही वन्यजीवों के आवागमन में निर्माण के बाद कोई बाधा या हादसा नहीं होगा। इस दौरान पत्रकारों ने निर्माण स्थल पर जाकर कॉरिडोर के निर्माण का जायज़ा भी लिया। 
इसके उपरांत दल ने राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह (से0नि) से राजभवन में मुलाकात भी की। मुलाक़ात के दौरान राज्यपाल ने पत्रकारों को बताया कि किस प्रकार से संकल्प यात्रा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की राह को अग्रसर कर रही है। उन्होंने पत्रकारों के दल के साथ अपने कर्नाटक से जुड़े क़िस्सों के बारे में भी जानकारी दी और अपील की कि वह उत्तराखण्ड के अध्यात्म और पर्यटन को जानें और उसका प्रचार प्रसार करें। 
उत्तराखण्ड दौरे पर आये कर्नाटक के पत्रकारों को देहरादून स्मार्ट सिटी योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। आईटीडीए में आयोजित एक सेमिनार में दल को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से देहरादून स्मार्ट सिटी में गतिमान और पूर्ण हो चुकी 22 परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एक्सपर्ट्स द्वारा दल को जानकारी दी गई कि किस तरह से स्मार्ट सिटी देहरादून के नागरिकों के जीवन को सुलभ बनाएगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। प्रेजेंटेशन के माध्यम से देहरादून के सौंदर्यीकरण, उच्चीकरण आदि की जानकारी भी दी गई। तीन दिन के दौरे पर आये कर्नाटक के पत्रकारों को अगले दो दिन टिहरी के चम्बा में विकसित भारत संकल्प यात्रा , एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल कालसी , अशोका शिलालेख कालसी , साहिया के आदर्श जनजातीय गाँव नैवीं, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन आदि का दौरा करवाया जायेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.