posted on : मार्च 23, 2022 12:58 अपराह्न
टिहरी : ब्यासी, गंगा नदी में दिखाई दिया एक शव, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद। आज 23 मार्च 2022 को SDRF टीम को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी के नीचे गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सौकार सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा उक्त अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकर सिंह द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 03 से 04 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।
एसडीआरएफ टीम में –
- एसआई सौकार सिंह
- हिमांषु नेगी
- आशीष रावत
- शिव शंकर
- अजीत रावत
- सूरज प्रकाश




