शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवक की मौत के मामले में 06 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 8, 2025 11:35 अपराह्न

रुड़की : करीब एक साल पहले रुड़की के माधोपुर गांव में एक तालाब से मिले युवक के शव के मामले में एक नया मोड़ आया है। कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला 24 अगस्त 2024 का है, जब सोहलपुर गाड़ा निवासी वसीम का शव माधोपुर गांव के एक तालाब से बरामद हुआ था। मृतक के चचेरे भाई अल्लाउद्दीन ने हरिद्वार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर कर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अल्लाउद्दीन के मुताबिक, 24 अगस्त की रात जब वसीम अपनी बहन के घर से लौट रहा था, तब गोवंश संरक्षण स्क्वॉड के उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल सुनील सैनी, प्रवीण सैनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वसीम को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और फिर उसे तालाब में फेंक दिया।

ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने टॉर्च की रोशनी में यह घटना देखी थी और वसीम को बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया था। अगले दिन वसीम का शव तालाब से मिला, जिस पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद, परिजनों ने न्याय के लिए कोर्ट का रुख किया।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद, उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल सुनील सैनी, प्रवीण सैनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है – केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.