शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स में 13 साल की किशोरी को मिला जीवनदान, कार्डियक TAPVR का सफल ऑपरेशन, सीटीवीएस विभाग के सर्जन डॉक्टर अनीश गुप्ता ने दिया जटिलतम सर्जरी को अंजाम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2023 4:54 अपराह्न
 
ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश के सीटीवीएस विभाग ने 13 वर्ष की एक किशोरी के दिल का सफल टीएपीवीआर (TAPVR) ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किशोरी जन्म से ही हृदय रोग से ग्रसित थी। इसको सांस फूलने व जल्दी थक जाने की शिकायत थी तथा अब इसकी धड़कन भी तेज होने लगी थी। कई अस्पतालों में जांच एवं उपचार बाद जब उन्हें इस गंभीर समस्या का पता चला, तो मरीज का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए एवं दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी। इसके बाद माता- पिता ने एम्स ऋषिकेश की ओर रुख किया। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टर यश श्रीवास्तव एवं कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. भानु दुग्गल ने ईकोकॉर्डियोग्रापी कर बीमारी का पता लगाया। चूंकि इस बीमारी का इलाज आमतौर पर बच्चे के जन्म होने के एक वर्ष की समयावधि में हो जाना चाहिए था, मगर नहीं हो पाया।  ऐसे में इस बात की शंका थी कि अब यह पेशेंट ऑपरेशन के लायक है या नहीं।
इसके बाद एम्स के सीटीवीएस विभाग के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन डॉक्टर अनीश गुप्ता से परामर्श के बाद मरीज की एंजियोग्राफी की गई, तब फेफड़ो के प्रेशर को नापकर ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। इस किशोरी की इस जटिलतम सर्जरी को डॉक्टर अनीश गुप्ता एवं उनकी टीम ने भलीभांती अंजाम दिया। एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर अजय मिश्रा ने ऑपरेशन के दौरान बेहोशी देने में एवं सर्जरी के बाद आईसीयू में मरीज की देखरेख में अहम भूमिका निभाई। सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डॉक्टर ईशान, केशव, प्रियंका एवं अमित कुमार, डॉक्टर आयेशा , डॉक्टर विकास, डॉक्टर पूजा आदि शामिल रहे।
डॉ. अनीश ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को नाइट्रिक ऑक्साइड वेंटीलेटर की जरुरत पड सकती है, जो कि उत्तराखंड राज्य में केवल एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि 4 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद मरीज अब रिकवर कर चुकी है एवं घर जाने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ है।  पेशेंट के माता- पिता ऑपरेशन की सफलता और बेटी को नया जीवन मिलने से प्रसन्न हैं। एम्स अस्पताल में इस पेशेंट का ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत निशुल्क किया गया है। डॉक्टर अनीश गुप्ता की इस उपलब्धि पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह ने पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं, जिससे टीम के सदस्य इसी तरह से आगे भी अन्य बच्चों को जीवनदान प्रदान करने का प्रोत्साहित हो सकें।

क्या है कार्डियक टीएपीवीआर (TAPVR )

यह हृदय की एक जन्मजात व्याधि है, जिसमें फेफड़ों से शुद्ध खून लाने वाली सारी नसें दिल के गलत हिस्से में खुलती हैं।  यह 3 प्रकार की होती है। यह बीमारी पैदा होते ही जानलेवा हो सकती है, यदि बच्चा बड़ा भी हो जाता है, तब भी बिना ऑपरेशन के उसकी मृत्यु निश्चित है। इस बीमारी के ऑपरेशन में जान जाने का खतरा भी होता है और मगर सफल ऑपरेशन होने पर मरीज को लम्बी आयु प्रदान होती है।  

क्या हैं इस बीमार के लक्षण

इस बीमारी के सबसे गंभीर प्रकार में बच्चा पैदा होते ही पहले महीने में प्नूमोनिय या ऑक्सीजन की कमी से वेंटीलेटर पर जा सकता है। बच्चे के बड़े होने पर सांस फूलना, जल्दी थकान होना, धड़कन तेज़ चलना आदि मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। धीरे धीरे हार्ट फेल होने से जान चली जाती है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरियाली एनक्लेव समिति ने बाल वीरों को किया सम्मानित
  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.