रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य में वन अधिनियम के कारण 909 योजनाएं अधर में

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2026 2:17 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। वन अधिनियम के कारण राज्य में विधिवत स्वीकृति के 206 तथा सैद्धांतिक स्वीकृति के 713 मामले विभिन्न योजनाओं के लंबित चल रहे हैं। इस तरह कुल 909 योजनाएं वन अधिनियम की भेंट चढ़ी हुई है। विधायक खजान दास ने सवाल किया था कि राज्य में सड़कों के नवनिर्माण तथा विस्तारीकरण हेतु वन विभाग ने लोनिवि, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, ऊर्जा आदि विभागों के कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधी कितने प्रस्ताव विभागवार लंबित चल रहे हैं। इस सवाल के जबाव में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वन (संरक्षण एवं संवर्द्धन) अधिनियम 1980 के अंतर्गत वन भूमि के गैर वानिकी कार्यों को करने के लिए भारत सरकार एवं सामरिक महत्व के प्रकरण पर राज्य सरकार द्वारा अनुमति प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि यह अनुमति दो चरणों में प्रदान की जाती है। इसके तहत प्रथम चरण में सैद्धांतिक स्वीकृति तथा द्वितीय चरण में विधिवत स्वीकृति प्रदान की जाती है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग की 83 योजनाएं विधिवत स्वीकृति तथा 356 योजनाएं सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए लंबित चल रही है। पेयजल विभाग की 54 योजनाएं विधिवत स्वीकृति तथा 258 योजनाएं सैद्धांतिक स्वीकृति की प्रत्याशा में लटकी पड़ी हैं। विद्युत विभाग की चार योजनाएं विधिवत स्वीकृति और आठ योजनाएं सैद्धांतिक स्वीकृति पाने की इंतजारी में हैं। सिंचाई विभाग की दो योजना विधिवत स्वीकृति पाने के लिए लंबित चल रही है। ऊर्जा विभाग की सात योजनाएं विधिवत तथा पांच योजनाएं सैद्धांतिक स्वीकृति की प्रत्याशा में लंबित पड़ी है। अन्य योजनाओं में 56 प्रकरण विधिवत स्वीकृति के लंबित पड़े हैं जबकि 86 योजनाएं सैद्धांतिक स्वीकृति न मिलने के कारण लटकी पड़ी है। इस तरह 206 योजनाएं विधिवत तथा 713 योजनाएं सैद्धांतिक स्वीकृति न मिलने के कारण लंबित चल रही हैंै। विधायक ने यह भी सवाल पूछा कि इन योजनाओं में हो रहे विलंब को देखते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कोई नियत समय सीमा सरकार निर्धारित करने जा रही है। इस पर वन मंत्री ने जबाव दिया कि वन भूमि हस्तानांतरण प्रस्तावों को निस्तारित किए जाने की समय सारणी वन (संरक्षण एवं सवर्द्धन) अधिनियम 1980 यथा संशोधित-2023 के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा पूर्व में ही अधिसूचित हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : उद्यान योजनाओं से छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा बागवानी का लाभ
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दी विकास परियोजनाओं को नई दिशा, अयोध्या में देवभूमि की पहचान और रुद्रपुर में युवाओं को आधुनिक सुविधाएं
  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.