शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेलनी में बनेगा 85.68 मीटर लंबा नया मोटर सेतु, 33.05 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रभावितों एवं व्यापारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2026 4:16 अपराह्न
  • 60 साल पुराने स्टील सेतु के स्थान पर बनेगा नया पुल, प्रभावित व्यापारियों के लिए अस्थायी दुकानें बनाने के निर्देश

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-107 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-109) पर बेलनी में पुराने स्टील सेतु के स्थान पर प्रस्तावित 85.68 मीटर लंबे नए मोटर सेतु के निर्माण को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने की। बैठक में सेतु निर्माण से प्रभावित होने वाले भवन स्वामियों, स्थानीय व्यापारियों एवं अन्य संबंधित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत एनएच-107 (पुराना एनएच-109) के किमी 1.00 बेलनी में 60 वर्ष पुराने स्टील सेतु के स्थान पर एप्रोच सहित 85.68 मीटर स्पैन के नए सेतु का निर्माण प्रस्तावित है। प्रस्तावित सेतु की लंबाई 85.68 मीटर है तथा यह पुराने सेतु के अपस्ट्रीम साइड में निर्मित किया जाएगा। कार्य के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्य की स्वीकृत लागत लगभग 33.05 करोड़ रुपये है।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टि से नए सेतु का निर्माण महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों एवं स्थानीय व्यापारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित व्यक्तियों को नियमानुसार मुआवजा एवं पुनर्स्थापना की कार्रवाई पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

उन्होंने प्रस्तावित मुआवजा एवं प्रभावित परिसंपत्तियों के आकलन को पुनः परीक्षणध्पुनर्मूल्यांकन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि प्रभावितों को नियमानुसार उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के कारण किसी भी व्यक्ति की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने सेतु निर्माण के दौरान उनकी दुकानों एवं व्यवसाय पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। व्यापारियों ने कहा कि निर्माण अवधि के दौरान यदि वर्तमान व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होते हैं तो उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो सकता है।

इस पर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित दुकानदारों के लिए अस्थायी रूप से व्यापार संचालन हेतु उपयुक्त स्थान चिह्नित किया जाए। उन्होंने व्यापारियों के लिए अस्थायी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स/दुकानों के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि सेतु निर्माण के दौरान व्यापारी अस्थायी आधार पर अपना व्यवसाय संचालित कर सकें और उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेतु निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व प्रभावित लोगों एवं व्यापारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में अधिकारियों ने सेतु निर्माण की प्रस्तावित कार्ययोजना, प्रभावित परिसंपत्तियों, मुआवजा प्रक्रिया, पुनर्स्थापना तथा निर्माण अवधि के दौरान यातायात एवं व्यापारिक गतिविधियों के संचालन से संबंधित बिंदुओं की जानकारी दी। स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेलनी सेतु का निर्माण क्षेत्र की दीर्घकालिक यातायात एवं कनेक्टिविटी आवश्यकताओं को देखते हुए महत्वपूर्ण परियोजना है। नए सेतु के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहित संबंधित अधिकारी, प्रभावित क्षेत्र के लोग एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

 

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.