शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में 83 दिव्यांग और 237 वरिष्ठ मतदाताओं ने किया मतदान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2024 7:09 पूर्वाह्न

-शेष तीन दिव्यांग और 22 वरिष्ठ मतदाता 10 अप्रैल को करेंगे मतदान

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जनपद में सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से होम वोटिंग के साथ मतदान को शुभारंभ किया गया। इस दौरान जनपद में  83 दिव्यांग और 239 वरिष्ठ मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि तीन दिव्यांग और 20 वरिष्ठ मतदाताओं के मतदान के लिए 10 अप्रैल को पुनः होम वोटिंग प्रक्रिया को संचालित करवाया जाएगा।

चमोली की की तीनों विधानसभा में 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 345 मतदाता होम वोटिंग से आज मतदान करेंगे। जिसमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 111, थराली विधानसभा में 116 और कर्णप्रयाग विधानसभा में 118 मतदाता शामिल है। होम वोटिंग के लिए बदरीनाथ विधानसभा में 19, थराली विधानसभा के लिए 14 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 22 सहित कुल 55 पोलिंग पार्टियां घर-घर भेजी गई। जिनके माध्यम से सोमवार को 86 दिव्यांग मे से 83 और 259 वरिष्ठ नागरिकों में से 239 ने मतदान किया। जबकि तीन दिव्यांग और 20 वरिष्ठ मतदाताओं के मतदान के लिए 10 अप्रैल को पुनः होम वोटिंग प्रक्रिया को संचालित करवाया जाएगा।

चमोली के दूरस्थ गांव कलगोठ में 85 वर्षीय दो बुजुर्ग महिलाओं ने होम वोटिंग से किया मतदान

दूरस्थ गांव कलगोठ में 85 वर्ष से अधिक दो बुजुर्ग महिला मतदाता बालखी देवी और विमला देवी ने होम वोटिंग के तहत पोस्टल बैलेट से अपने घर पर ही मतदान किया। कलगोठ में तीन मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक मतदाता इन्द्रा देवी घर से अनुपस्थित मिली। जिनके मतदान के लिये 10 अप्रैल को पुनः पोलिंग पार्टी गावं पहुंचेगी। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एसपी मैठाणी, प्रथम मतदान अधिकारी रंजीत सिंह रावत, द्वितीय मतदान अधिकारी विवेकानंद किमोठी, माइक्रो आब्जर्वर उपेंद्र सिंह और बीएलओ रामेश्वरी रावत आदि मौजूद थे।

पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने भी किया होम वोटिंग से मतदान

चिपको आन्दोलन के प्रणेता और महात्मा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने भी चुनाव आयोग की ओर से संचालित होम वोटिंग सुविधा का प्रयोग कर होम वोटिंग से मतदान किया। उन्होंने 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार के प्रयोग का आह्वान भी किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.