पौडी । कोरोना महामारी के चलते सभी विद्यालय बंद कर दिये गये थे ।2 नवम्बर से दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए विद्यालय खोल दिये गये है किंतु इससे पूर्व सभी शिक्षकों के कोरोना सैंपल लिये गये थे ।फिर भी अचानक पौडी जिले में 80 अध्यापक कोरोना पाजीटिव पाये गये है । जोकि कोट, पौड़ी, खिर्सू व पाबौ ब्लॉक के है ।
पौड़ी जिले के चार ब्लाकों के कई स्कूलों में तैनात करीब 80 शिक्षक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। शिक्षकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पॉजिटिव पाए गए शिक्षकों के स्कूलों को पांच दिन तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि कुछ दिन पहले इन शिक्षकों की कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कोट, पौड़ी, खिर्सू व पाबौ ब्लॉक के स्कूलों में तैनात करीब 80 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं।




Discussion about this post