शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जनपद मुख्यालय में किया ध्वज फहराया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करते हुए परेड की सलामी ली

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2025 2:06 अपराह्न
पौड़ी : कंडोलिया मैदान में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिलाधिकारी ने 9ः30 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। वहां उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को संविधान की शपथ भी दिलाई।
कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ गढ़वाल व अन्य को स्मृति चिन्ह भेंट किये। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दौरान उन्होंने देश के महान व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देना चाहिए ताकि हम विश्व के अन्य राष्ट्रों के लिए प्रेरणा बन सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद के अंतर्गत बहुत से विकास कार्यों को पूरा किया गया है और कहीं कार्य प्रगति पर हैं जिन्हें तेजी से पूरा करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवानों व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों व स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम सिंह चौहान ने आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों व संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि आजादी 1947 में मिल गई थी लेकिन संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। कहा कि आज भारत के संविधान से संपूर्ण विश्व प्रभावित है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न तहसील, विकासखंडों तथा समस्त कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, डीएफओ गढ़वाल स्वन्पिल अनिरूद्व, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, सीओ पुलिस अनुज कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान, जिला अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत, यशपाल बेनाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
 

 

1 of 17
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.