गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

20 बड़े बकायादारों से रिकॉर्ड समय में 76 करोड़ रूपये की हुई वसूली – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2021 7:19 अपराह्न
  • मार्च माह तक 60 फीसदी बकाया वसूला किया जायेगाः सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • किसानों, गरीबों के खिलाफ नहीं चलाया जा रहा ऋण वसूली अभियान

देहरादून : बकाया ऋण वसूली अभियान के अंतर्गत अब तक प्रदेश भर के 20 बड़े बकायादारों से 76 करोड़ रूपये की वसूली की गई। मार्च माह तक बकाया ऋण का 60 फीसदी वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान किसी किसान के खिलाफ नहीं है बल्कि बड़े 20 बकायादारों के विरूद्ध है जिन्होंने 50 लाख से अधिक का ऋण लेकर अपना खाता एनपीए कर दिया है।

यह जानकारी प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में आयोजित सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 10 बकायादारों ने 10 मार्च तक बैंकों में बकाया ऋण जमा करने पर सहमति जताई है। विभागीय मंत्री ने कहा कि बकाया ऋण अभियान के तहत किसी किसान को परेशान नहीं किया जायेगा। बल्कि ऐसे ग्राहकों के वसूली की जायेगी जिन्होंने बड़ी रकम लेकर किस्त जमा नहीं की है। यदि इन्होंने 10 मार्च तक अपना बकाया ऋण जमा नहीं किया तो इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही की जायेगी।

बैठक में हिमालय फूड पार्क प्रा.लि. के एमडी अश्विनी छाबड़ा ने बताया कि वह अपना बकाया ऋण दे देंगे। जिस पर महा प्रबंधक के.एस.बिष्ट ने बताया कि यदि ये लोग 8 करोड़ रूपये जमा कर देंगे तो इनका खाता एनपीए से बाहर आ जायेगा। रचियता इन्फ्रा प्रा. लि. के मुरारी लाल शाह के प्रतिनिधि ने बताया कि उन पर ढ़ाई करोड़ रूपये बकाया है जिसे जल्द जमा कर दिया जायेगा। राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत ने बैठक में ऋण हेतु जरूरी दस्तावेज जमा न किये जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी ऋणों में ग्राहकों द्वारा जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाये गये हैं, ऐसे मामलों में पहले कागजी प्रक्रिया पूरी की जाय ताकि एनपीए वसूली संबंधी प्रक्रिया में कोई अड़चन न आये।

इसके अलावा महा प्रबंधक एनपीएस ढ़ाका ने बताया कि जिला सहकारी बैंकों द्वारा वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला सहकारी बैंक टिहरी ने सर्वाधिक ऋण वसूली की। टिहरी में अब तक एनपीए का 27 फीसदी ऋण वसूला गया। बैठक में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत, निबंधक सहकारिता बीएम मिश्र, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अमित शाह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी विक्रम सिंह रावत, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक टिहरी सुभाष रमोला, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक हरिद्वार प्रदीप चौधरी, राज्य सहकारी बैंक के जीएम दीपक कुमार, एनपीएस ढाका, के.एस. बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक राहुल गैरोला सहित कंपनियो के 10 प्रमोटर मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.