posted on : जनवरी 26, 2022 12:41 अपराह्न
देहरादून : 26 जनवरी को हर वर्ष हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 जनवरी 1950 के दिन पहली बार हमारे देश का संविधान लागू किया गया था, इस दिन को पूरे भारतवर्ष में खुशी और उल्लास के साथ मनाने के साथ ही देश पर मर-मिटने वाले सभी सवतंत्रता सैनानियों को भी याद किया जाता है । इसी शुभावसर पर आज 26 जनवरी 2022 को SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट देहरादून में देश के 73वे गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास, जोश एवं उत्साह से मनाया गया।
सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया, इस दौरान सलामी गार्द द्वारा सलामी की कार्यवाही की गई व प्रांगण में मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सेल्यूट किया गया। तत्पश्चात सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला है।हमारा संविधान, भारतीय गणतंत्र को जीवंत और सशक्त स्वरूप प्रदान करता है , जिसका उत्सव आज हम मन रहे है। अनेकता में एकता वाले हमारे देश पर हमे गर्व करना चाहिए और ये प्रण भी लेना चाहिए कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर स्वयं को आत्मसमर्पित करेंगे।
सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही पदक विजेताओं को बधाई दी गयी । उक्त अवसर पर उप सेनानायक मिथलेश कुमार, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, कमल पंवार, निरीक्षक हरक सिंह राणा, सूबेदार मेजर जयपाल राणा इत्यादि भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर SDRF के जिन 13 अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की थी, उन्हें पुलिस मुख्यालय, देहरादून में पदक से अलंकृत किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है-
Union Home Minister’s Medal for Excellence-
- मंजरी नेगी, दलनायक
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा चिन्ह
- राजीव रावत, दलनायक
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा चिन्ह
- जगदंबा प्रसाद, दलनायक
- अनीता गैरोला, दलनायक
- उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण
- मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह
- मुख्य आरक्षी हृदेश परिहार
- आरक्षी विपुल भट्ट
- आरक्षी गणेश मेहरा
- आरक्षी युद्धवीर सिंह
- आरक्षी अनिल सिंह
- आरक्षी महेश चंद्र
-
महिला आरक्षी प्रीति मल्ल



