मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जिले में लिव इन रिेलेशनशिप के 09 आवेदन प्राप्त, यूसीसी के अन्तर्गत विभिन्न सेवाओं में 6035 सर्टिफिकेट जारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2025 5:35 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनपद में समान नागरिक संहित के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी निबन्धकों तथा उप निबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूसीसी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का सयमबद्धता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदन पत्र में संलग्न सभी अभिलेखों का भलि-भांति परीक्षण किया जाये तथा आवेदकों को अधिक से अधिक राहत एवं सुविधा उपलब्ध कराते हुए सरलता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी व्यक्ति को गलत सर्टिफिकेट जारी न हो तथा न ही गलत तरीेके से आवेदन निरस्त किया जाये। उन्होंने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लिए रोस्टर बनाकर जारी करने तथा रोस्टर के अनुसार कैम्प लगाकर सभी पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि यूसीसी के अन्तर्गत विभिन्न सेवाओं में अब तक कुल 6035 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं तथा 764 ऐंस आवेदन पत्र लम्बित हैं जिनकी समय सीमा समाप्त नहीं हुए हैं, 528 आवेदन पत्र विभिन्न कारणों से रिजेक्ट किये गये हैं, 55 आवेदन ऑटो अपील में हैं तथा 220 आवेदन पत्रों में विभिन्न पहलुओं एवं अभिलेखों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विवाह पंजीकरण हेतु 5176 आवेदन स्वीकृत करते हुए सर्टिफिकेट, तलाक एवं विवाह शून्यता के 8 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने बताया कि लिव इन रिलेशनशिप हेतु 9 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 3 अस्वीकृत हुए, 2 आवेदन ऑटो अपील में तथा 4 आवेदन पत्र लम्बित हैं। वसीयतनाम उत्तराधिकार पंजीकरण के 75 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं तथा पहले से ही पंजीकृत विवाह की 776 स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राज्य की एकता, समानता एवं समरसता को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई हैं जिसके अन्तर्गत विवाह पंजीकरण, तलाक एवं विवाह शून्यता, लिव इन रिलेशनशिप, वसीयतनाम उत्तराधिकार पंजीकरण आदि का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से पंजीकरण हेतु निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि संहिता लागू होने के 6 माह के भीतर निर्धारित सेवाओं में पंजीकरण हेतु 250 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि 6 माह के पश्चात पंजीकरण हेतु 2500 रूपये शुल्क राशि देय होगी। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की।
बैठक में नगर आयुक्त रूड़की राकेश चन्द तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.