गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के पूर्व अधिकारियों पर 130 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, दर्ज हुए 6 मुकदमे

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2025 10:12 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तर प्रदेश निर्माण निगम (UPNN) के पूर्व अधिकारियों पर 130 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। इन अधिकारियों पर ITI भवन निर्माण, दून अस्पताल OPD निर्माण, आपदा राहत केंद्र और अन्य परियोजनाओं में अनियमितताएं बरतने का आरोप है। विभागीय जांच के बाद नेहरू कॉलोनी थाने में इनके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गबन के संबंध में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अपर परियोजना प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपों के अनुसार, ये गबन वर्ष 2018-19 से पहले की परियोजनाओं के दौरान हुआ था।

शिकायत के आधार पर, पहले मुकदमे में तत्कालीन महाप्रबंधक शिव आसरे शर्मा, परियोजना प्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा और लेखाधिकारी स्तर-2 वीरेंद्र कुमार रवि के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इन पर आईटीआई भवन निर्माण में छह करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। इनमें से शिव आसरे शर्मा अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं और आजमगढ़ जिले के ठोकमा गांव के निवासी हैं। प्रदीप कुमार शर्मा, जो अब अतिरिक्त महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, पूर्वी पंजाबी बाग, नई दिल्ली के रहने वाले हैं। वहीं, वीरेंद्र कुमार रवि को निगम से बर्खास्त किया जा चुका है और वह बिजनौर के नजीबाबाद तहसील के गांव सरकरा खेड़ी के निवासी हैं।

दूसरे मुकदमे में आपदा राहत केंद्र के निर्माण के दौरान 4.28 करोड़ रुपये के गबन का आरोप प्रदीप कुमार शर्मा और वीरेंद्र कुमार रवि पर है। तीसरे मुकदमे में शिव आसरे शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा और सहायक लेखाधिकारी राम प्रकाश गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। इन पर पर्यटन विभाग के भवन निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। चौथे मुकदमे में आरोप है कि इन अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं में 100 करोड़ रुपये का गबन किया।

पांचवे मुकदमे में दून अस्पताल के ओपीडी भवन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप है, जिसमें तत्कालीन स्थानिक अभियंता सतीश कुमार उपाध्याय पर 10 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। सतीश कुमार उपाध्याय प्रतापगढ़ जिले के सरियांवा गांव के निवासी हैं। छठे मुकदमे में प्रदीप कुमार शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने इस परियोजना में साढ़े पांच करोड़ रुपये का गबन किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.