रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश हित से जुड़े 6 बड़े फैसलों को मिली मंजूरी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2025 2:31 पूर्वाह्न

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के किसानों, शिक्षा, समाज कल्याण, जेल प्रशासन और आवास योजनाओं से संबंधित 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को इन फैसलों की जानकारी दी।

कैबिनेट के मुख्य फैसले इस प्रकार रहे:

  1. ‘महक क्रांति’ योजना को स्वीकृति
    राज्य में सुगंधित (एरोमेटिक) पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की नई योजना ‘महक क्रांति’ को हरी झंडी दी गई।

    • 1 हेक्टेयर तक की भूमि पर खेती करने वाले किसानों को 80% सब्सिडी मिलेगी।
    • 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वालों को 50% सब्सिडी दी जाएगी।
    • वर्तमान में करीब 91 हजार किसान 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर एरोमेटिक खेती कर रहे हैं।
    •  
  2. राज्य के कारागारों में ढांचागत सुधार
    राज्य की जेलों में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के नए पदों के सृजन को मंजूरी मिली। इन पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली बेहतर हो सकेगी।
  3. रुद्रपुर में पीएम आवास योजना को मजबूती
    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर में प्रस्तावित आवासीय भवनों के निर्माण के लिए राज्य सरकार 27 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी।
  4. ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा
    ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 8 नए पदों का सृजन किया गया है। इसके साथ ही अब टेलीविजन के माध्यम से भी पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।
  5. TET पास शिक्षकों के लिए पुनर्विचार याचिका
    2010 से पहले TET उत्तीर्ण कर चुके सहायक अध्यापकों को लेकर शिक्षा विभाग सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।
  6. अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी
    समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्जातीय दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर मिलने वाले प्रोत्साहन अनुदान को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है।

इन फैसलों से राज्य के किसानों, शिक्षकों, जरूरतमंद वर्गों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
  • बच्चों को नशे, साइबर अपराध और लैंगिक शोषण से बचाव के प्रति किया जागरूक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.