सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बाघ के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2025 4:37 अपराह्न

चौबट्टाखाल : पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मुंडियाप के सिरौली गांव में बीती रात एक हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। गांव निवासी पूरन सिंह (उम्र लगभग 55 वर्ष) की बाघ के हमले में मौत हो गई।

पूरन सिंह कल रात करीब 7:00 बजे अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ खेतों तक ले गया, जहाँ उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक का सिर धड़ से अलग मिला, जो इस हमले की भयावहता को दर्शाता है।

रातभर परिजन और ग्रामीण उन्हें ढूंढते रहे, और सुबह जब शव खेतों में मिला, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां देखी जा रही थीं, और महिलाएं व पुरुष कई बार वन विभाग को इसकी सूचना भी दे चुके थे, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता कि “जब तक ठोस सबूत नहीं मिलते, कार्रवाई नहीं की जा सकती।”

अब जबकि एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही वन विभाग ने उचित कार्रवाई की होती, तो इस मासूम ग्रामीण की जान बचाई जा सकती थी।

कांग्रेस नेता कवींद्र ईष्टवाल की  मांग है कि मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक मुआवजा दिया जाए। आदमखोर बाघ को पकड़ने की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए और गांव में वन विभाग की सक्रियता बढ़ाई जाए।

इस घटना ने एक बार फिर से जंगल से सटे गांवों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांववाले अब धरना प्रदर्शन की तैयारी में हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
  • टैक्स बढ़ोतरी की आड़ में कोटद्वार में गुटखा-सिगरेट पर ओवररेटिंग, पुराने स्टॉक पर 40% तक वसूली
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जनता मिलन में सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर किया समाधान, अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
  • डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 70 में से 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाही, घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 10 सिलेंडर पूर्ति विभाग की टीम ने किए जब्त
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में निर्णय लें – मुख्य सचिव आनंद बर्धन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.