रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छात्रसंघ चुनावों में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए आरक्षित, शासन ने पत्र जारी कर राज्य विश्वविद्यालयों को दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2026 10:49 अपराह्न

देहरादून: प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर दी गई है। इस संबंध में शासन ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ प्रतिनिधित्व व्यवस्था में संशोधन के निर्देश जारी कर दिये हैं।

सचिव उच्च शिक्षा डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की ओर से जारी पत्र के तहत सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्रसंघ संविधान में छात्र प्रतिनिधित्व ढांचे में संशोधन कर छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संशोधित व्यवस्था को इसी शैक्षणिक सत्र से लागू करते हुए छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 66 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या एवं उनकी बढ़ती सहभागिता को देखते हुए छात्रसंघों में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना आवश्यक है।

वहीं, सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर खासी संजीदा है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज एवं सहकारिता के बाद अब उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत छात्र संघ चुनावों में 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिये आरक्षित किये गये हैं ताकि छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके और वह महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।

डाॅ. रावत ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व को लेकर शासन स्तर से समस्त राज्य विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शीघ्र ही विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र प्रतिनिधित्व व्यवस्था में आवश्यक संशोधन कर छात्राओं के प्रतिनिधित्व हेतु पदों का वर्गीकरण किया जायेगा, साथ ही 50 फीसदी पद छात्राओं के लिये आरक्षित कर वर्तमान शैक्षणिक सत्र में इसे लागू कर दिया जायेगा तथा शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव कराया जायेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.