शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एस.एस. जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस को 5 करोड़ जारी, केन्द्रीय पुस्तकालय व चाहरदीवारी के निर्माण कार्यों में आयेगी तेजी

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2025 1:56 अपराह्न
देहरादून  : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों में अब तेजी आयेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने पहली किस्त के तौर पर विश्वविद्यालय को 5 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। सरकार द्वारा अवमुक्त इस धनराशि से विश्वविद्यालय कैम्पस में केन्द्रीय पुस्तकालय, चाहरदीवारी का निर्माण किया जायेगा, इसके अलावा कैम्पास में मिनी स्पोटर्स स्टेडियम भी बनाया जायेगा। 
राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों एवं उनकी इकाइयों में गुणात्मक सुधार के लिये निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर कें विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन मद में स्वीकृत 10 करोड़ की धनराशि में से पहली किस्त के तौर पर 5 करोड़ की अवमुक्त की है। सरकार द्वारा अवमुक्त धनराशि से विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस में आधुनिक केन्द्रीय पुस्तकालय बनाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिये सभी सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी। इसके अलावा परिसर में खेलों को बढ़ावा देने के लिये मिनी स्पोटर्स स्टेडियम भी तैयार किया जायेगा, जो खेल मानकों के अनुरूप विकसित किया जायेगा। जिसमें इनडोर और आउटडोर खेलों की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही परिसर की चाहरदीवारी का कार्य भी किया जायेगा। विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्यों के लिये ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोहाती न बरतने के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्सस को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा, ताकि सीमान्त क्षेत्र के युवाओं को विश्वविद्यालय परिसर में ही गुणात्मक शिक्षा मिल सके। 
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 5 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिससे परिसर में केन्द्रीय पुस्तकालय, मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जायेग, साथ ही परिसर की चाहरदीवारी भी की जायेगी। सीमांत क्षेत्र के इस परिसर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जायेगा। – डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.