बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 4535 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 4:36 अपराह्न
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 583 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 745 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई129 शिकायतें
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 79 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की, एवं खानपुर के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।
  • अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड रुड़की की न्याय पंचायत –  राजकीय प्राथमिक विधालय खाताखेड़ी प्रथम में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया       
  • उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड खानपुर के न्याय पंचायत गोरधनपुर के जूनियर हाई स्कूल  में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर
  • जनपद को साफ, स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में ग्रामीणों को भी दिलाई जा रही है स्वच्छता की शपथ
हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड रुड़की की न्याय पंचायत –  राजकीय प्राथमिक विधालय खाताखेड़ी प्रथम में  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार  शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 304 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 513 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, इस शिविर में 2431 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग । आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 86 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 46 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे  शिविरो में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है तथा शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। 
इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 86 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 46 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई  से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है। राज्य मंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में झबरेडा विधायक वीरेंद्र जाति, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, , खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड खानपुर के न्याय पंचायत गोरधनपुर के जूनियर हाई स्कूल में  जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 232 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 279 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 2104 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 33 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार , खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 
 

 

1 of 13
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.