posted on : दिसम्बर 27, 2021 4:10 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण एवं उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने राज्य आन्दोलनकारियों की समस्याएं सुनीं। तथा हर सम्भव समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। समिति द्वारा सोमवार को 38 राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया। जिसमें तहसील भटवाड़ी से 3, डुंडा से 7, बड़कोट से 5 एवं पुरोला मोरी से 23 राज्य आंदोलनकारी शामिल है। तथा 9 राज्य आंदोलनकारी ऐसे थे जिनके पास निर्धारित जरूरी अभिलेख नही थे समिति द्वारा उन्हें दस्तावेज पूर्ण करने को कहा। बैठक में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, डुंडा मीनाक्षी पटवाल, बड़कोट शालिनी नेगी, पुरोला सोहन सैनी, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति केंद्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, कीर्तिनिधि सजवाण,सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



