मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच बनेंगे गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी

कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के सरपंच पति-पत्नी सहित विशेष तौर पर आमंत्रित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2024 1:53 पूर्वाह्न

देहरादून : 26 जनवरी 2024 को देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस खास मौके पर भारत सरकार ने अलग अलग क्षेत्रों और मंत्रालयों की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वंय सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंचों को उनके पति और पत्नी के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा इन जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है।

सीमांत जिले चमोली के नीति गांव की सरपंच हेमलता राणा गणतंत्र दिवस की परेड के आमंत्रण पर खासी उत्साहित हैं। इस आमंत्रण के लिए उन्होंने व उनके पति मुकेश राणा ने भारत सरकार का आभार जताया है। चमोली के माणा गांव के आमंत्रित सरपंच पीताम्बर सिंह भी इस आमंत्रण से खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ 26 जनवरी की परेड व कार्यक्रम देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब देश के सीमांत जिलों के गांवों के सरपंचों और उपसरपंचों को गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम से सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार बेहतरीन प्रयास कर रही है।

उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव की सरपंच शिवकला देवी अपने पति संजय सिंह के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित हैं। शिवकला ने कहा कि वह परेड कार्यक्रम देखने के लिए उत्साहित हैं और इस आमंत्रण के लिए वह सरकार का आभार प्रकट कर रही हैं। धराली गांव की सरपंच प्रभा देवी और उनके पति प्रदीप सिंह भी परेड के देखने के लिए आमंत्रित हैं। प्रदीप ने कहा कि वह परेड के दौरान भारत की विभिन्न संस्कृतियों, विकास और शौर्य को साक्षात रूप से देख पाएंगे। इसके लिए वह भारत सरकार का आभार जता रहे हैं।

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी गांव के सरपंच सुरेश सिंह भी परेड कार्यक्रम देखने के लिए कर्तव्य पथ पर आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुंदर गांव के सरपंचों को भी आमंत्रित कर रही है ये एक बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने इस दौरान कहा कि परेड कार्यक्रम में इतने दूर बसे गांव के जनप्रतिनिधियों को सरकार आमंत्रित कर रही है, इससे वह उत्साहित हैं। पिथौरागढ़ के कुटी गांव के सरपंच धर्मेंद्र कुतियाल और डुकतु गांव के प्रधान विरेंद्र दुकताल भी परेड कार्यक्रम में आमंत्रण मिलने पर उत्साहित हैं। उन्होंने आमंत्रण के लिए भारत सरकार का आभार जताया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोलंबिया में सैन्य विमान हादसा, 60 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता
  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.