मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : जनपद के दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2022 1:08 अपराह्न
चमोली : विधानसभा सामान्य निवार्चन 2022 को सफल सम्पादन कराने हेतु शनिवार को पुलिस व खेल मैदान से जनपद के दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु खुराना ने कहा कि जनपद के दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए विधानसभा बद्रीनाथ की 9 एवं थराली की 11 व कर्णप्रयाग की 14 कुल  34 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है ताकि वह दूरस्थ के मतदेय स्थलों तक समय से पहुंच सके। दूरस्थ मतदेय स्थल मोल्टा, जखोला, किमाणा, डुमक, कलगोठ, ईराणी, झींझी, गौणाचक धारकुमार, पाणा, प्राणमती, कनेाल, कफोली मल्ली, बमियाला, पैनगढ, बलाण, पिनाउ, हरमल, चोटिंग, तोरती, बमोटिया, धनपुर, सकण्ड, एण्ड, घतूडा, बारौं, चोरड़ा, मेहरगांव, कण्डारीखोड़, झूमाखेत, कुशरानी मल्ली, देवपुरी, नैल, स्यूणी तल्ली, स्यूणी मल्ली गांव हेतु सुरक्षा कर्मियों के साथ मतदान पार्टियों को रवाना किया गया है।
दूरस्थ मतदान पार्टियों के साथ उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर वीडियो ग्राफर भी रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जहां संचार व्यवस्था नहीं हैं वहां पर सूचनाओं के प्रेषण हेतु दूरस्थ मतदान पार्टियों को सेटेलाईट फोन व वायरलेस सेट उपलब्ध कराया गया है,साथ ही मतदान पार्टियों व सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों की जीपीएस ट्रेकिंग भी की जा रही हैं। इसलिए जोनल सेक्टर सहित मतदान पार्टियां अपने रूट से इतर कतई नहीं जाएंगे व ना ही किसी का अतिथ्य स्वीकार करेंगे। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपने मतदान पार्टियों के अवस्थान करने तथा मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना अनिवार्य रूप से देंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व ईवीएम मशीनें तैयार कर अनिवार्य रूप से मॉक-पोल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की पहचान भली-भांति करें तथा मतदाता वोटर स्लिप के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो पहचान पत्र अथवा निर्धारित दस्तावेजों से एक लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान प्रारम्भ होने की प्रथम सूचना के साथ ही प्रत्येक दो घंटे की मतदान की सूचना अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेंगे। पोलिंग पार्टियों को कोविड के प्रभावी रोकथाम व सतर्कता हेतु कोविड किट यथा मास्क, पीपीई किट,ग्लब्स,सेनेटाइजर इत्यादि भी दिए गए है। इसके अतिरिक्त सभी मतदान पार्टियों को सिलपिंग बैग,स्नोबूट आदि दिए गए। ताकि पोलिंग बूथ में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े। मतदान पार्टियों के रवाना के दौरान एसपी श्वेता चौबे,सीडीओ वरुण चौधरी,सीएमओ एसएस कुड़ियाल,उप निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव शाह, संतोष पांडेय, रविन्द्र जुवांठा, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.