गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर से स्वीत तक लगेगी 300 स्ट्रीट लाइट तो बुआखाल से पाबौं तक बनेगा नया बाईपास मोटर मार्ग – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2021 4:35 अपराह्न
  • फरासू के पास भूस्खलन का आधुनिक तकनीकी से होगा ट्रीटमेंट

देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर फरासू के पास हो रहे भूस्खलन को आधुनिक तकनीकी नेलिंग व मेसिंग के द्वारा रोका जायेगा। जिस पर 13 करोड़ रूपये का व्यय होगा। इसके अलावा श्रीनगर गढ़वाल में 7 किलोमीटर लम्बे मरीन ड्राइव के निर्माण को भी शीघ्र स्वीकृति मिलेगी तथा नगर क्षेत्र में श्रीनगर से स्वीत तक 300 स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगी।

यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 के एलिवेशन में सुधार करते हुए बुआखाल से गोरखाखाल होते हुए चेपडयूं तक बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के दो दर्जन गांव मोटर मार्ग से जुड़ेंगे। इससे मोटर मार्ग की 4 किमी लम्बाई भी कम होगी। इसके अतिरिक्त पाबौं बाजार में भी बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा साथ ही पाबौं से पैठाणी तक मोटर मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किये जाने पर भी सहमति बनी। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 पर बुआखाल से बैजरों तक चैड़ीकरण एवं डामरीकरण में 156 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। बैठक में वन संरक्षक नित्यानंद पाण्डेय ने बताया कि एनएच संख्या 121 एवं 119 पर बनने वाले पुलों एवं सड़क चैड़ीकरण के लम्बित मामलों पर वन विभाग शीघ्र अपनी स्वीकृत प्रदान कर देगा। इसके अलावा एनएच द्वारा श्रीनगर के अंतर्गत स्वीत गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का नया एलिवेशन कर मोटर मार्ग को ठीक किया जायेगा।

बैठक में लोनिवि के सचिव आर.के.सुधांशु ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी कंपनियों द्वारा बेतरतीब ढंग से बिछाई जा रही ओएफसी लाइन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को उक्त कंपनियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने राजमार्गों पर पड़ने वाले नगरों एवं गांवों में बढ़ रहे अतिक्रमणों को चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन की मदद से तत्काल हटाने के भी निर्देश दिये। जिस पर मुख्य अभियंता एनएच एस.के. बिरला ने बताया कि कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसे आगे भी जारी रखा जायेगा।

बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग आर.के. सुधांशु, वन संरक्षक वन विभाग नित्यानंद पाण्डेय, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग (एनएच) एस.के. बिरला, अधिशासी अभियंता लोनिवि (एनएच) श्रीनगर बलराम मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोनिवि (एनएच) धुमाकोट नवनीत पाण्डेय, सहायक अभियंता एनएच श्रीनगर राजीव शर्मा, सहायक अभियंता एनएच पीडब्ल्यूडी धुमाकोट मनोज रावत, सहायक अभियंता रविशंकर यादव सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.