शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त 3 मुख्य अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में, फैक्ट्री में तैयार नकली पनीर को सेलाकुई तथा विकासनगर क्षेत्र से भी किया जा रहा था सप्लाई

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2025 12:29 पूर्वाह्न

 

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गोपनीय सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चार धाम यात्रा मार्गों पर सप्लाई किये जाने हेतु सहारनपुर से देहरादून लाया जा रहे 07 क्विंटल से अधिक नकली पनीर के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ के आधार पर नकली पनीर के धंधे में लिप्त 03 मुख्य अभियुक्तों मनोज, नरेन्द्र चौधरी तथा शाहरूख के नाम प्रकाश में आये थे तथा उक्त अभियुक्तों के हरबर्टपुर तथा कुजां ग्रान्ट क्षेत्र में रह कर नकली पनीर की सप्लाई करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई थी। पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों मनोज तथा शाहरूख को विकासनगर क्षेत्र से तथा अभियुक्त नरेंद्र को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त नरेन्द्र की सेलाकुई क्षेत्र में डेयरी है जहां से वह सहसपुर, सेलाकुई तथा आस-पास के क्षेत्रांे में नकली पनीर की सप्लाई का कार्य करता है तथा अभियुक्त मनोज का हरबर्टपुर में घर तथा मोबाइल की दुकान है, दुकान की आड में अभियुक्त अपने घर से ही विकासनगर तथा चकराता आदी क्षेत्रों में नकली पनीर की सप्लाई का कार्य करता है। तीनो अभियुक्तांे द्वारा पार्टनरशिप में नकली पनीर की कालाबाजारी का कार्य किया जाता है। अभियुक्त नरेन्द्र चौधरी द्वारा पूर्व में सेलाकुई स्थित अपनी भूमि को विक्रय कर सहारनपुर के कासमपुर में जंगलो के बीच प्लाट पर नकली पनीर फैक्ट्री बनाई गयी थी। जिसमें अभियुक्त द्वारा कैमिकल का इस्तेमाल कर नकली पनीर तैयार किया जाता है, अभियुक्त मनोज पनीर की सप्लाई तथा अभियुक्त शाहरूख नकली पनीर के लिये दूध आदी की व्यवस्था करने का कार्य करता है।

वर्तमान में उत्तराखण्ड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा में पनीर की खपत अधिक होने के दृष्टिगत अभियुक्तों द्वारा सहारनपुर से भारी मात्रा में नकली पनीर देहरादून भेजा गया था, जिसे अभियुक्त चार धाम यात्रा मार्गों पर पडने वाले रेस्टोरेंटो व मुख्य पडावों में सप्लाई कर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्त मनोज से पूछताछ में उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व ही लगभग 20 किलो नकली पनीर को चकराता में एक दुकानदार को बेचे जाने की बात बताई गई थी, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त नकली पनीर को चकराता क्षेत्र से बरामद करते हुए उसे नष्ट करने की कार्यवाही की गई।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मनोज कुमार पुत्र मेहरपाल निवासी हरर्बटपुर वार्ड नं0- 05, थाना विकासनगर, देहरादून
2- शाहरूख पुत्र मुनफैत निवासी कुंजा ग्रान्ट, थाना विकासनगर, देहरादून
3- नरेन्द्र सिंह पुत्र नकली सिंह निवासी ग्राम छोटुवाला, ग्रा0पंचा0 बादामावाला, विकासनगर, देहरादून

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
  • बॉलीवुड और मराठी सिनेमा का “पावर कपल” : शादी के 37 साल बाद भी बरकरार है अशोक और निवेदिता सराफ का जादू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.