शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : देवग्राम के 27 परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास, 1.21 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2026 5:04 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील ज्योतिर्मठ अंतर्गत देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने विस्थापन प्रस्ताव को संस्तुति के लिए शासन को भेजने पर सहमति व्यक्त की।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने समिति को अवगत कराया कि देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन के लिए कुल 1 करोड़ 21 लाख 25 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में विस्थापित परिवारों के लिए भवन निर्माण, पशुओं के लिए गौशाला निर्माण, विस्थापन भत्ता तथा पुनर्वासित होने वाले ग्रामीण काश्तकारों को पुनर्वास स्थल पर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने हेतु सहायता सहित अन्य आवश्यक मदों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि देवग्राम के संबंध में इससे पूर्व दो बार भू-वैज्ञानिक जांच कराई जा चुकी है। इसके साथ ही तहसील स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने सहित विस्थापन से संबंधित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली गई हैं।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापन प्रस्ताव से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रस्ताव को शीघ्र शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
  • स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मेयर सौरभ थपलियाल
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा – पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
  • ‎गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में दिखती है पहाड़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनभावनाओं की तस्वीर – एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी
  • टिहरी : छाम की राजकीय ब्रॉयलर हैचरी बनी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, गुणवत्तापूर्ण चूजों से कुक्कुट पालन को मिल रही नई उड़ान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के निर्देश
  • देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, कहा – हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागिता करे
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, नई पीढ़ी को बताई जाएगी त्रासदी की सच्चाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.