शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धूमधाम के साथ मनाया गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की का 25वां स्थापना दिवस

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2022 6:27 अपराह्न
 
रुड़की। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) में 25वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अतिथियों व कॉलेज प्रबंधन द्वारा जमकर सराहा गया। इस दौरान रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब 15 से 20 प्रोफेसरों को भी रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज कोर कॉलेज में आयोजित 25वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने छात्रों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि वह कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर आगे बढ़कर जीवन में नए-नए मुकाम हासिल करें। कहा कि छात्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नित नए नवाचार और तकनीक विकसित करते हैं, उन्हें अमलीजामा पहना कर अपने कॉलेज के साथ ही अपना और माता-पिता का नाम देश-प्रदेश तथा विश्व स्तर पर ऊंचा बढ़ाये।
वहीं कॉलेज के चेयरमैन जे0सी0 जैन ने कॉलेज के 24 साल पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन को शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि कोर कॉलेज की स्थापना कब और कैसे हुई। यह संस्था उत्तरी भारत में तकनीकि शिक्षा के उत्थान को दृष्टिगत रखते हुए 3 दिसंबर 1998 को स्थापित की गई थी। 24 वर्ष कब बीत गए, ऐसा लगता है कि कल ही की बात है। बताया कि कोर कॉलेज की पहचान उत्तराखंड के मानचित्र पर ही नही, अपितु भारत के मानचित्र पर है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर ओर ज्यादा बल देते हुए कहा कि तकनिकी शिक्षा में उच्च गुणवत्ता के मानकों का पालन करना अत्यन आवश्यक है। क्योंकि तकनीकी शिक्षा के बल पर ही हमारा देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। कहा कि इन 25 सालों पर कॉलेज ने बहुत कुछ हासिल किया, जैसे मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षण संस्थान व तकनीक के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की। ऐसे हालातों में तकनीकी शिक्षा, छात्रों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी ओर गहरी हो जाती है। जिससे पुनः प्रगति एवं संवर्द्धि के मार्ग ओर अग्रसर हो सके।
इस दौरान डायरेक्टर प्रो. बीएम सिंह ने एक वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर करीब 15 प्रोफेसरों को रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, वहीं पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट के अनुसार अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिथियों द्वारा 15 प्रोजेक्ट को चिन्हित किया गया, बाकी छात्रों के प्रोजेक्ट की भी प्रशंसा की गई। इन चिन्हित प्रोजेक्ट के छात्रों को नगद ईनाम देकर पुरुस्कृत किया गया। इसके अलावा छात्रों ने अतिथियों को बताया कि वह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, कॉलेज अध्यक्ष जेसी जैन व चांसलर एसपी गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष जेसी जैन, डायरेक्टर प्रो. बीएम सिंह, चांसलर एसपी गुप्ता, एसपी पांडेय प्रोवेसी, मनीष माथुर, सुशील जिंदल, सोहन लाल आदि सहित छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण, नए लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.