रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत में सोशल इनोवेटर्स को सशक्त करने और उनका समर्थन करने के लिए प्रदान किए जाएंगे 2 करोड़ रुपये

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2025 10:43 अपराह्न

 

देहरादून: इन्फोसिस की परोपकारी कार्य करने वाली और सीएसआर इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन ने अपने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण को लॉन्च करने का एलान किया है। भारत में सोशल इनोवेशन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इन्फोसिस फाउंडेशन ने इस अवार्ड में हिस्सा लेने के लिए देशभर से इनोवेटर्स एवं सामाजिक उद्यमियों को आमंत्रित किया है। आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण के लिए आवेदन 24 अप्रैल, 2025 से स्वीकार किए जा रहे हैं। 15 जून, 2025 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी भारतीय नागरिक जो भारत में रह रहे हैं, इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं। प्रतिभागी वीडियो बनाकर अपने कार्य के बारे में विस्तार से बताते हुए आवेदन कर सकते हैं। वीडियो को आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। आवेदन पूरी तरह से काम कर रहे प्रोटोटाइप या तैयार हो चुके प्रोजेक्ट से संबंधित होना चाहिए। इसमें केवल कॉन्सेप्ट, आइडिया या मॉकअप के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतिष्ठित जजों का पैनल शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों में से मूल्यांकन करते हुए अंतिम विजेताओं का चयन करेंगे।

आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड 2025 का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे लोगों को, टीमों को, एनजीओ को और सामाजिक उद्यमियों को चिह्नित एवं पुरस्कृत करना है, जो टेक्नोलॉजी आधारित ऐसे अनूठे समाधान विकसित कर रहे हैं, जो बड़े पैमाने पर देश के वंचित समुदायों पर उल्लेखनीय प्रभाव डालने में सक्षम हैं। इन्फोसिस फाउंडेशन ने प्रत्येक विजेता को 50 लाख रुपये तक देने की घोषणा की है। पुरस्कार की कुल राशि 2 करोड़ रुपये होगी।

इन्फोसिस फाउंडेशन के ट्रस्टी सुमित विरमानी ने कहा, ‘इन्फोसिस फाउंडेशन में हम वास्तविक जीवन की चुनौतियों को दूर करने और समुदायों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में इनोवेशन की ताकत में विश्वास करते हैं। आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के माध्यम से हम ऐसे परिवर्तनकारी लोगों को पहचानने और उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी समाधान विकसित कर रहे हैं। हम देशभर के सोशल इनोवेटर्स को आगे आने, अपने विचारों को साझा करने और एक प्रभावी बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। चौथे संस्करण के साथ हमारा उद्देश्य सभी के लिए अवसर सृजित करने की दिशा में लोगों की क्षमताओं को बढ़ाने के अपने लक्ष्य को गति देना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कृष्णमोहन जोशी समेत सात युवाओं की स्मृति में पोखड़ा में पौधरोपण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  • मुख्यमंत्री की पहल से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण, ऋण और आजीविका का सहारा
  • नशे के खिलाफ दौड़ : एमकेवीएन की लेट्स रन मैराथन में 438 धावकों ने लगाई दौड़, छोटी धाविका नैंसी बनी आकर्षण का केंद्र
  • राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
  • खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण का शिलान्यास
  • छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल 
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भाजपा-कांग्रेस की जंग में तीसरा कोण, यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा बन सकते हैं किंगमेकर
  • सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वालों पर श्रीनगर पुलिस का शिकंजा, 15 हिरासत में
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.