posted on : अगस्त 29, 2022 6:20 अपराह्न
टिहरी : जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 पूर्ण रूप से वाहन आवाजाही हेतु खुला है जबकि एनएच-94 हल्के वाहनों की आवाताही हेतु खुला है वहीं 16 ग्रामीण मोटर मार्ग बन्द हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही गतिमान है। राज्य मार्ग-69 लम्बगांव-रजाखेत-घनसाली जो कि 24 अगस्त से आवाजाही हेतु बन्द जिस पर पर जिलाधिकारी डॉ0 सौरभ गहरावार के निर्देशों के अनुपालन में कार्य गतिमान था जो कि हल्के वाहन आवाजाही हेतु खुल गया है। जनपद में 10 गांवों की विद्युत व्यवस्था बाधित है, जिनके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है, 27 पेयजल योजनाएं बाधित है, जिन पर कार्य गतिमान है। आज (समाचार लिखे जाने तक) जनपद क्षेत्रान्तर्गत सडक दुर्घटन शुन्य है। वही जनपद में 19 एवं 20 अगस्त, 2022 को हुई अतिवृष्टि, भूस्खलन एवं दैवीय आपदा से अब तक धनराशि/मुआवजा के तहत 06 मृतक आश्रितों को कुल 24 लाख की धनराशि के राहत चेक दिए गए, जबकि 29 को 05 लाख 92 हजार पशुहानि अनुदान दे दिया गया है। वहीं आंशिक भवन क्षति का 80 परिवारों को कुल 04 लाख 36 हजार तथा पूर्ण भवन क्षति का 15 परिवारों को कुल 15 लाख 28 हजार 500 गृह अनुदान तथा 581 को कुल 11 लाख 50 हजार 452 अहेतुक अनुदान दे दिया गया है।


