posted on : सितम्बर 1, 2024 9:18 अपराह्न
कोटद्वार । संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ध्रुवपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 159 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व बेस अस्पताल कोटद्वार की टीमों द्वारा रक्त संग्रह किया गया । बेस चिकित्सालय कोटद्वार द्वारा 49 यूनिट व हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट द्वारा 110 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में सुबह से ही महिलाओं समेत अनेक रक्त दाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बताया गया कि रक्तदान करने आए अनेक युवा हीमोग्लोबिन की कम मात्रा के कारण रक्तदान करने में असफल रहे। शिविर में चिकित्सकों द्वारा युवाओं को फास्ट फूड से दूर रहने व पौष्टिक आहार ग्रहण करने की सलाह दी गयी।




