शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मांगे आवेदन, गढ़वाल-कुमाऊं मण्डलों में सहायक अध्यापकों की कमी होगी दूर

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2024 5:06 अपराह्न
देहरादून : सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के तहत एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। एलटी भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है जबकि लिखित प्रतियोगी परीक्षा माह जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी।
सूबे में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर राज्य सरकार दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया था। उक्त पदों पर चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापक (एलटी) के 786 तथा कुमाऊं मण्डल में सहायक अध्यापक (एलटी) 758 रिक्त पद शामिल हैं। आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से 60-60 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती के तहत 10-10 प्रतिशत सामान्य व महिला शाखा के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
जिसमें गढ़वाल मंडल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी के 118, अंग्रेजी 104, संस्कृत 09, गणित 76, विज्ञान 140, सामान्य 124, व्यायाम 69 गृहविज्ञान 03, वाणिज्य 11, संगीत 02 तथा कला विषय में 130 रिक्त पद शामिल है। इसी प्रकार कुमाऊं मण्डल में सामान्य व महिला शाखा तथा विभागीय भर्ती परीक्षा के सामान्य व महिला शाखा में हिन्दी में 95, अंग्रेजी 76, संस्कृत 14, गणित 102, विज्ञान 112, सामान्य 139, व्यायाम 54, गृहविज्ञान 10, वाणिज्य 4, उर्दू 02, संगीत 06 तथा कला विषय में 144 पद शामिल है। आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी के इन रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की है जबकि लिखित परीक्षा  जुलाई 2024 में आयोजित की जायेगी। सहायक अध्यापक के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिये अभ्यर्थी को स्नातक के साथ-साथ एलटी डिप्लोमा अथवा बी0एड0 उपाधि धारक होना अनिवार्य है, इसके अलावा यूटीईटी-2 अथवा सीटीईटी-2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी भी आवश्यक है।
सूबे में शिक्षकों की कमी न हो इसके लिये राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विद्यायली शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1544 सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनाती दी जायेगी ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।- डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.