शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

14 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को मिले प्राचार्य, विभागीय मंत्री ने प्राचार्यों को दिये शीघ्र योगदान के निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2024 11:20 अपराह्न

 

देहरादून: प्रदेश के 14 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य मिल गये है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर इस सम्बंध में शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। पदोन्नत प्राचार्यों को शीघ्र ही नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों को स्नातक स्तर पर रिक्त प्राचार्यों के पदों पर पदोन्नति को कहा गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातक स्तर के 14 प्राचार्यों की पदोन्नति कर उन्हें पीजी कालेजों का प्राचार्य बनाया गया है। इन सभी प्राचार्यों के पदोन्नति आदेश शासन स्तर से जारी कर दिए गये हैं। इन्हें शीघ्र ही नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश भी दिए गये हैं। जिसमें राजकीय महाविद्यालय जखोली में प्राचार्य पद पर कार्यरत डॉक्टर माधुरी को पदोन्नत कर उन्हें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्राचार्य के पद पर तैनाती दी गई है। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी के प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह जगवान को स्नातकोत्तर कॉलेज नारायण नगर पिथौरागढ़, नरेंद्रनगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार उभान को पीजी कालेज रुद्रपुर, राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल के प्राचार्य रुकम सिंह असवाल को पीजी कॉलेज थलीसैण, देहरादून शहर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदन प्रसाद नगवाल को स्नातकोत्तर कॉलेज गोपेश्वर, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. ममता ड्यूटी को पीजी कॉलेज कपकोट में प्राचार्य के पद पर तैनात किया गया। माजरा महादेव कॉलेज के प्राचार्य कैलाश चंद्र दुत पुड़ी को पीजी कॉलेज अगस्तमुनि, कोटद्वार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार अग्रवाल को राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी, बनबसा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, तल्ला सल्ट महाविद्यालय के प्राचार्य विश्व मोहन पांडे को पीजी कॉलेज बेरीनाग में तैनाती दी गई। इसी प्रकार भतरौंजखान महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव को स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़, नैनबाग महाविद्यालय की प्राचार्य सुमिता श्रीवास्तव को पीजी कॉलेज काशीपुर, पतलोट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गिरजा शंकर यादव को स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला, बहादुरपुर जट महाविद्यालय की प्राचार्य प्रीति कुमारी को स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ तथा डॉ चंद्र राम को स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में प्राचार्य पद पर तैनात किया गया। डॉ रावत ने कहा कि प्राचार्यों द्वारा पदोन्नति का परित्याग करने पर फोरगो नियमावली के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में गुणवत्ता और शिक्षण व्यवस्था को सुचारु और सुदृढ़ करने हेतु शिक्षकों , कार्मिकों सहित प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार सकरात्मक प्रयास किये जा रहे हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.