गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले : उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए समिति का गठन, आपदा पीड़ितों को राहत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2025 2:25 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनमें उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण, आपदा पीड़ितों को राहत और देवभूमि परिवार योजना जैसे अहम फैसले शामिल हैं।

उपनल कर्मचारियों के लिए राहत

कैबिनेट ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतनमान से जुड़े मामलों पर विचार करते हुए एक मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति दो माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

साथ ही, बड़ा फैसला लेते हुए यह भी तय किया गया कि अब उपनल के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उपनल का विदेश मंत्रालय में पंजीकरण कराया जाएगा।

आपदा पीड़ितों को बढ़ी राहत राशि

राज्य में हाल की आपदाओं में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को अब चार लाख के स्थान पर पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, पक्के मकान के पूरी तरह ध्वस्त होने पर भी पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

संविदा और दैनिक वेतनभोगियों के लिए बनी समिति

कैबिनेट ने दैनिक वेतन, संविदा और तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति कटऑफ डेट तय कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, ताकि नियमितीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से लागू किया जा सके।

देवभूमि परिवार योजना को मिली मंजूरी

बैठक में प्रदेश में देवभूमि परिवार योजना लागू करने का भी फैसला लिया गया। इस योजना के तहत उत्तराखंड में निवासरत परिवारों की एकीकृत परिवार आईडी बनाई जाएगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा और आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत देना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.