रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : शराब पीने से 07 लोगों की मौत, एसओ पथरी, आबकारी निरीक्षक सहित 13 कर्मी निलम्बित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 11, 2022 4:27 अपराह्न

हरिद्वार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच हरिद्वार में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से 07 ग्रामीणों की मौत हो गई। अगल-बगल के दो गांवों में चार मौत शनिवार को हुई। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को तीन मौत और होने की जानकारी सामने आई। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे घटनाक्रम के जांच के आदेश दे दिए। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। पथरी थाना क्षेत्र में एक ही दिन में 4 व्यक्तियों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत के बाद डीआईजी एवं एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने थानाध्यक्ष पथरी समेत 04 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए SIT भी गठित की गई है। वहीं, आबकारी आयुक्त ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार परिक्षेत्र में तैनात दो आबकारी निरीक्षक समेत 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

  1. भरत प्रसाद, आबकारी निरीक्षक, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार।
  2. दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार।
  3. शिवराज सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार।
  4. श्रवण कुमार, आबकारी सिपाही, तैनाती स्थान क्षेत्र-3 लक्सर, हरिद्वार।
  5. किशन सिंह चौहान, उप आबकारी निरीक्षक, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार।
  6. डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार।
  7. राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार।
  8. अनिरुद्ध शर्मा, प्रधान आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार।
  9. प्रदीप दयाल, आबकारी सिपाही, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार।

गौर हो कि, हरिद्वार जनपद में 26 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके चलते जिले में इन दिनों चुनाव की सरगर्मी चल रही हैं और प्रत्याशी मतदाताओं को प्रभावित करने व वोटरों को लुभाने के लिए शराब का लालच देकर उनकी पसंद के मुताबिक कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब पिला रहे हैं। शराब किन प्रत्याशियों ने बांटी थी, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।

कच्ची शराब पीने से मृतक लोगों की सूची

  • बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
  • राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
  • अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
  • अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
  • मनोज 32 निवासी शिवगढ़
  • तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
  • इश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.