गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश के 06 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को मॉडल पॉलिटेक्निक के रूप में किया जाएगा विकसित – तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2022 4:26 अपराह्न
श्रीनगर : तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा भवन का शिलान्यास पूजा अर्चना कर किया गया। प्राविधिक निदेशालय के 03 मंजिला भवन का निर्माण 04 करोड़ 92 लाख 33 हजार की लागत से 18 माह में पूर्ण किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यदाई संस्था पेयजल निगम पौड़ी को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में भवन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में शौचालय, विद्युत, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर रूप से शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने निदेशालय परिसर में अशोक, रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया।
तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को उसका लाभ मिल सकेगा। कहा की पॉलिटेक्निक में विभिन्न तकनीकी कोर्स रखे गए हैं व अन्य पॉलिटेक्निक में भी बेहतर सुविधा दी जाएगी। कहा की पॉलिटेक्निक पूर्ण करने के बाद नौजवान युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े, जिससे वह अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकेंगे। कहा कि लक्ष्य को हासिल करना है तो उसके लिए मेहनत करनी जरूरी है। जिससे लक्ष्य प्राप्त होकर गांव का ही नहीं प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकोगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समस्त पॉलिटेक्निकों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। कहा कि प्रदेश में 72 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षणरत है। कहा कि प्रदेश के 06 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को मॉडल पॉलिटेक्निक के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें देहरादून, काशीपुर, खटीमा, नैनीताल, श्रीनगर व नरेंद्र नगर शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकीकृत तकनीकी कॉलेज खोला जाएगा, जिसमे समस्त व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने पॉलिटेक्निक की चार दिवारी हेतु 20 लाख की घोषणा भी की।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का दूसरे नंबर पर श्रीनगर का पॉलिटेक्निक है, जहां पठन पाठन के क्षेत्र में विभिन्न तरह की सुविधा छात्र छात्राओं को दी गई है। इस दौरान उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से श्रीनगर पॉलिटेक्निक में रिक्त पदों पर भर्ती व राजकीय पॉलिटेक्निक पाबौ में विभिन्न तकनीकी कोर्स शामिल करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन की तीसरी डोज अवश्य लगाएं। कहा कि 30 सितंबर तक वैक्सीनेशन की तीसरी डोज लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अटल आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। कहा कि अटल आयुष्मान कार्ड में 05 लाख तक का फ्री इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, निदेशक तकनीकी शिक्षा हरि सिंह, उपनिदेशक/प्रधानाचार्य एसके वर्मा, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवनीत कटारिया, एई अरविंद सुंडली सहित अन्य अधिकारी व छात्र उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.