मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसडीआरएफ मुख्यालय जॉलीग्रांट में मौसम पूर्वानुमान संबंधित 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : मार्च 23, 2023 10:32 अपराह्न
 
देहरादून : SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में मौसम पूर्वानुमान संबंधित  03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न। SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में दिनाँक 21 मार्च 2023 से  तीन दिवसीय मौसम पूर्वानुमान प्रशिक्षण आज 23 मार्च 2023 को सकुशल सम्पन्न हुआ। हमारा राज्य आपदा के प्रति अति संवेदनशील है। जहां प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के दंश को अक्सर प्रदेशवासियों को झेलनी पड़ती है। राज्य में विभिन्न आपदाओं के दौरान SDRF द्वारा कुशलतापूर्वक त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य संचालित किए जाते है। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रतिकूल मौसम के कारण रेस्क्यू कार्यों में निरंतर बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत मौसम की जानकारी तथा पूर्वानुमान अत्यधिक आवश्यक हो जाता है। किसी भी आपदा में मौसम की एक अहम भूमिका रहती  है। ऐसे में  मौसम पूर्वानुमान से न सिर्फ आने वाली छोटी बड़ी प्रत्येक आपदा के प्रति आम जनमानस को सचेत व स्वयं को पुर्णतः आपरेशन मोड़ में रहने का समय मिलेगा अपितु आपदा न्यूनीकरण में  भी सहायता प्राप्त होगी। जिससे जान माल की हानि को रोकने हेतु समय पर प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु  सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मौसम पूर्वानुमान प्रशिक्षण चलाया गया। 
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र, मोहकमपुर देहरादून, उत्तराखंड से आये हुए मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल द्वारा SDRF के अधिकारियों व कार्मिकों को  मौसम विज्ञान व पूर्वानुमान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम 02 दिवस इंडोर क्लासेस के माध्यम से मौसम की जानकारी, मौसम के प्रकार, पूर्वानुमान,स्थिति इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही कुछ केस स्टडीज पर भी चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि समय पर दी गयी  मौसम पूर्वानुमान की जानकारी से आने वाली आपदा के प्रभाव से किस प्रकार  जान माल की सुरक्षा की गई।
आज 23 मार्च 2023 को ”विश्व मौसम विज्ञान दिवस” के सुअवसर पर  प्रशिक्षण के तीसरे दिवस SDRF के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून में भ्रमण कर मौसम विज्ञान संबंधित यंत्रों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर मौसम पूर्वानुमान की क्रियाविधि  की जानकारी प्राप्त की गयी। निकट भविष्य में चारधाम यात्रा/मानसून सत्र आरम्भ होने वाला है। इस परिपेक्ष्य से भी  SDRF कार्मिकों द्वारा प्राप्त यह  03 दिवसीय प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण का उद्देश्य मौसम की वास्तविक स्थिति को समझना, मौसम के प्रकार व मौसम विज्ञान में प्रयोग होने वाले उपकरणों की कार्यशैली को समझना है जिससे चारधाम यात्रा/मानसून सत्र में मौसम संबंधी सटीक जानकारी का लाभ उठाया जा सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.