posted on : फ़रवरी 8, 2022 1:02 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण ): विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष,निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पीके राय द्वारा चुनाव के दौरान अवैध मादक द्रव्यों, शस्त्रों की तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में SST, FST टीमों के साथ-साथ सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी एसओजी,एडीटीएफ की टीमों को लगातार चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं, चुनाव चैकिंग व नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के ग्राम श्रीकोट में चुनाव के मध्यनजर एक घर में अवैध शराब के भण्डारण की सूचना पर कल की देर सांय को क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धरासू तथा FST- Y2 मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में FST-Y2 व थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा ग्राम श्रीकोट में योगेन्द्र सिंह भण्डारी पुत्र स्व0 प्यार सिंह के घर पर छापा मारा गया,घर की तालाशी के दौरान 03 पेट अवैध अंग्रेजी शराब व 03 पेटी बीयर बरामद की गई, (जिसकी कीमतलगभग 28500रू/) अभियुक्त योगेन्द्र सिंह भण्डारी घर पर मौजूद नहीं मिला। माल बरामदगी के आधार पर थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जल्द ही वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की जायेगी।
माल बरामद करने वाली टीम
- कमल कुमार लुण्ठी- प्रभारी निरीक्षक धरासू
- सुनील सिंह- मजिस्ट्रेट FST-Y2
- एचसी सुनील रावत- FST-Y2
- कानि0 अनिल तोमर- FST-Y2
- कानि0 प्रमेन्द्र सिंह- FST-Y2
- कानि0 सतेन्द्र भण्डारी-थाना धरासू ।



