सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : धराली में 02 IAS व 02 IPS ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी, 260 यात्रियों का एयरलिफ्ट

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 9:43 अपराह्न

धराली/उत्तरकाशी : धराली में दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों ने संभाली कमान। ग्राउंड जीरो में उतरकर सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से सर्च एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रभावित परिवारों को धराली एवं हर्षिल में सामुदायिक रसोई में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हर्षिल, झाला, गंगोत्री में रुके यात्रियों को हैली के माध्यम से मातली भेजा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आज 260 से अधिक यात्रियों को हर्षिल से मातली भेजा गया है। बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू करने के अतिरिक्त प्रयास किए गए। अब तक हर्षिल स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास की पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कछोरा जल विद्युत परियोजना आज शाम तक सुचारू होने की उम्मीद है। इस परियोजना के शुरू होने से आज धराली मुखबा, हर्षिल में बिजली बहाल हो जाएगी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि यात्रियों को हर्षिल से हैली के माध्यम से आज मातली (उत्तरकाशी) और देहरादून भेजा जा रहा है। क्षतिग्रस्त अवसरंचनाओं सड़क, बिजली, पानी बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी ने किसानों और बागवानों के क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि रसद सामाग्री मुखबा पहुंच चुकी है जिसे श्रमिकों के माध्यम से धराली पहुंचाकर प्रभावित परिवारों को वितरित किया जा रहा है। क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था आज सुचारू कर दी गई है। इस दौरान एसपी सरिता डोबाल, आईएएस गौरव कुमार, आईपीएस अमित श्रीवास्तव, अपर्ण यदुवंशी एसडीएम शालनी नेगी, सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.