posted on : अगस्त 8, 2022 9:43 अपराह्न
कोटद्वार : कोटद्वार की सुखरो नदी में फँसी 02 गाय, SDRF द्वारा किया गया रेस्क्यू। थाना कोटद्वार द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की सुखरो नदी,कोटद्वार में दो गाय फँसी हुई है। उक्त सुचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट कोटद्वार से रेस्क्यू टीम, कांस्टेबल आशीष रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही वहाँ देखा गया की दो गाय नदी में फँसी हुई है। जिनमें से एक गाय की पिछली टांग टूट जाने के कारण वह चलने में असमर्थ थी व दूसरी गाय भी घायल अवस्था मे थी। SDRF रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो गायों को रोप की मदद से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत SDRF टीम द्वारा दोनों गाय को आवश्यक उपचार हेतु पशु चिकित्साल्य भिजवाया गया। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल 3527 आशीष रावत, कांस्टेबल 1668 दीपक नेगी, कांस्टेबल 780 मनीष रौतेला, कांस्टेबल 3796 किशोर बोहरा, कांस्टेबल 813 विकास रमोला, पैरामेडिकस अनुज कुमार व चालक नरेंद्र सिंह शामिल रहे ।


