posted on : अगस्त 9, 2022 5:13 अपराह्न
टिहरी : जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से आज अपराह्न 04 बजे की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग व 08 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें लम्बगांव- मोटणा-रजाखेत-घनसाली राज्य मार्ग-69 किमी 02 में वाशआउट है, जिसके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है तथा मार्ग के वाशआउट होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था लम्बगांव-बिजपुर -पनियाला मोटर मार्ग से कण्डियाल गांव मोटर मार्ग से की गई है।
वहीं ग्रामीण मार्गों में नरेंद्रनगर से नीर मोटरमार्ग किमी. 14, 20 में तैगड-आच्छरीखूंट मार्ग किमी. 08 में, अम्बेडर खोल पथियाणा मार्ग किमी. 03 में, ज्वारना से कनस्यूड मार्ग किमी. 01, 05 में, दल्ला से भिमलेथ मार्ग किमी. 04 में, झिझनीकसैण जखेड़ मार्ग किमी. 09 में तथा नागणी-मठियाणगांव मार्ग किमी. 08 में मलबा आने से अवरूद्ध हैं, जबकि झाला-कोटी मोटर मार्ग किमी 01 में वॉशआउट होने से तथा भावन-साटागाड मोटरमार्ग किमी. 1.5 में नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग वाशआउट होने से अवरुद्ध है। सभी अवरूद्ध मार्गों के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
08 अगस्त, 2022 की अतिवृष्टि से दैवीय आपदा में जनपद क्षेत्रान्तर्गत तहसील जाखणीधार रा.क्षे. गडोलिय ग्राम चौरी में नारायण सिंह पुत्र गोपाल सिंह का आवासीय कच्चा भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं लघु सिंचाई विभाग की तहसील नैनबाग ग्राम घराडा में घराडा बाडी गाड गूल, धत्ता नामे तोक की गूल तथा भद्रीगाड कोटाराज गूल क्षतिग्रस्त हुई है। जनपद में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के इन दूरभाष नबरों 01376-234793, 01376- 233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 पर की जा सकती है।



